खेल

IPL 2024, LSG Vs RR: लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ जीत की लय कायम रखने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स

IPL 2024, LSG Vs RR: आईपीएल 2024 में शनिवार (27 अप्रैल) को डबल हेडर मुकाबले में दूसरा मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और फॉर्म में चल रही राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. भारत रत्न श्रीअटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में राजस्थान की टीम जब लखनऊ के खिलाफ उतरेगी तो उसका फोकस जीत की लय बरकरार रखने पर होगा. वहीं लखनऊ की नजरें पिछली हार का बदला चुकता करने पर होंगी.

राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में अब तक खेले गए 8 मैचों में 7 जीत दर्ज की है और उसे हराना लखनऊ के लिये टेढी खीर होगा. दूसरी ओर लखनऊ 8 मैचों में पांच जीत के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ एकमात्र हार के अलावा रॉयल्स ने इस सत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और पिछले तीन मैच लगातार जीते हैं. राजस्थान के लिए रियान पराग की बल्लेबाजी की रीढ साबित हुए हैं, जो आठ मैचों में 318 रन बना चुके हैं.

यशस्वी जायसवाल के फॉर्म में लौटने से रॉयल्स की बल्लेबाजी मजबूत हुई है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में जीत के लिये 180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जायसवाल ने 60 गेंद में नाबाद 104 रन बनाये थे, जिसकी बदौलत टीम ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी. जायसवाल और जोस बटलर ने मिलकर शीर्षक्रम पर किसी भी आक्रमण की बखिया उधेड़ सकते हैं. कप्तान संजू सैमसन भी अभी तक 314 रन बना चुके हैं, जबकि वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायेर भी बल्ले से आतिशबाजी करने में माहिर हैं. रोवमैन पॉवेल और ध्रुव जुरेल से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है.

गेंदबाजी में रॉयल्स के पास ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान और संदीप शर्मा जैसे तेज गेंदबाज हैं. स्पिन का जिम्मा युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन के पास है हालांकि अश्विन इस सत्र में फॉर्म के लिये जूझते दिखे हैं. चहल ने आठ मैचों में 13 विकेट लिये हैं. दूसरी ओर लखनऊ इस सत्र में रॉयल्स से 20 रन से मिली हार का बदला चुकता करना चाहेगी. लगातार दो जीत के बाद केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत है और इस मैच में जीतकर प्लेआफ का उसका दावा मुख्ता हो सकता है.

राहुल और उनके सलामी जोड़ीदार क्विंटोन डिकॉक फॉर्म में हैं, जिससे लखनऊ की बल्लेबाजी दमदार लग रही है. मध्यक्रम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन हालांकि चिंता का विषय है. मार्कस स्टोइनिस ने हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में नाबाद शतक लगाकर इस समस्या का भी हल निकाल दिया लगता है. स्टोइिनस ने 63 गेंद में 124 रन बनाये थे, जिसकी मदद से लखनऊ ने छह विकेट से जीत दर्ज की. देवदत्त पड्डिकल, निकोलस पूरन और दीपक हुड्डा को हालांकि बेहतर प्रदर्शन करना होगा. गेंदबाजी में लखनऊ खेमा तेज गेंदबाज मयंक यादव के फिट होने की दुआ कर रहा होगा जो पेट की मांसपेशी में खिंचाव के कारण कुछ मैचों से बाहर रहे हैं.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

राजस्थान रॉयल्स- संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शुभम दुबे, शिम्रोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, टॉम कोहलर-कैडमोर, रियान पराग, रोवमैन पॉवेल, कुणाल सिंह राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, डोनोवन फरेरा, अवेश खान, ट्रेंट बोल्ट , नंद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, आबिद मुश्ताक, तनुश कोटियन.

लखनऊ सुपर जाइंट्स- केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरण, आयुष बडोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के. गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, मोहम्मद अरशद खान.

ये भी पढ़ें- हर वो बल्ला मेरे पास है जिससे अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा : रिकी पोंटिंग

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

6 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

7 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

7 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

8 hours ago