ajab gajab
दुनिया में बहुत-सी अजीबो-गरीब चीजें देखने-सुनने को मिलती हैं. आज यहां जानिए एक ऐसे होटल के बारे में जहां लोग 20 हजार रुपये में रात गुजारते हैं..और कुछ वजहों से बेइज्जत होते हैं—
यह होटल है ग्रेट ब्रिटेन की राजधानी लंदन में, वही लंदन जिसकी पहचान दुनिया की सबसे आलीशन सिटी के रूप में होती है. वहां जो होटल है, उसमें लोगों को वे सुविधाएं नहीं मिलतीं जो आमतौर पर चाहिए होती हैं. हालांकि, पता नहीं फिर भी काफी लोग वहां जाना पसंद करते हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, इस होटल में ग्राहकों से पैसे लेने के बाद भी उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है और हैरानी की बात तो ये है कि ग्राहक चुपचाप उस अपमान को सहन कर लेते हैं. यहां होटल स्टाफ से कुछ भी कहने का मतलब होता है और अधिक अपमानित होना. अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसा वो अपनी मर्जी से करते हैं तो आप गलत हैं. कर्मचारी लोगों को अपनी मर्जी से बेइज्जत नहीं करते हैं बल्कि उन्हें अपमानित करने के बदले में पैसे भी मिलते हैं. यह होटल लंदन के बर्नेट में स्थित है और इसे ‘कैरेंस होटल’ के नाम से जाना जाता है. यहां महज एक रात का किराया करीब 20 हजार रुपये है.
पहले यह होटल एक रेस्टोरेंट था, लेकिन अब इसे होटल में तब्दील कर दिया गया है. यहां आने वाले ग्राहकों को खाने के साथ-साथ अपमानित भी किया जाता है. यहां तक कि अगर मेहमान होटल स्टाफ से पानी मांगते हैं तो उन्हें खुद सिंक से पानी लेने को कह दिया जाता है. वेटर खाने की प्लेट्स को ग्राहकों की तरफ फेंक देते हैं और कभी-कभी बेहद ही खराब तरीके से उनसे खाना भी छीनते नजर आते हैं. यहां आने वालों को तौलिया, टॉयलेट रोल या बुनियादी सुविधाएं तक नहीं दी जाती हैं. सबसे मजेदार बात तो ये है कि होटल वाले खुद को दुनिया के सबसे खराब होटल के रूप में भी विज्ञापित करते हैं.
चक्रवाती तूफान 'मुरासु' के प्रभाव से दक्षिण भारत समेत देश के 13 राज्यों में हल्की…
4 नवंबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के बाद रमा एकादशी…
आज 4 नवंबर 2026 को रमा एकादशी, एन्द्र योग और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के संयोग में…
Amit Shah Peepal Van Viksit Bharat Sankalp Park Nava Raipur: गृह मंत्री अमित शाह ने…
Devendra Fadnavis Pimpri Chinchwad Police Dial 112 response time: महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने…
Antaragni IIT Kanpur Social Initiatives: IIT कानपुर में आज मनोरंजन के साथ समाज सेवा का…