देश

Arvind Kejriwal Arrested …आखिरकार दिल्ली के CM गिरफ्तार, शराब नीति केस में आज ही HC से लगा था झटका

Kejriwal Arrested By ED: आम आदमी पार्टी के चीफ एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अंतत: गिरफ्तार कर लिए गए हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार 21 मार्च की शाम उनको दिल्ली शराब नीति केस में पकड़ा. ED की टीम 10वां समन और सर्च वारंट लेकर केजरीवाल के घर पहुंची थी. जांच एजेंसी ने दो घंटे तक पूछताछ के बाद बाद रात 9 बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “केजरीवाल ने शराब नीति में घोटाला किया है, दिल्ली की जनता को लूटा है, दिल्ली को लूटने का काम किया है. आप सोचिए कि किसी ने जनता को धोखा दिया है, चोरी की है, भ्रष्टाचार किया है, तो उसका फल तो उसको मिलेगा ही…”

आम आदमी पार्टी की विधायक भी हिरासत में

आम आदमी पार्टी के चीफ की गिरफ्तारी की भनक लगते ही AAP कार्यकर्ताओं की भीड़ एकत्रित होने लगी. केजरीवाल के आवास के बाहर AAP विधायक राखी बिरला प्रदर्शन करने लगीं, तो दिल्ली पुलिस ने उनको भी हिरासत में लिया.

AAP नेता आतिशी ने कहा, “हमें खबर मिली है कि ईडी ने हमारे नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है. ये बहुत दुखद है. हमने हमेशा कहा है कि केजरीवाल दिल्ली के सीएम बने रहेंगे.”

…तो जेल से ही सरकार चलाएंगे आप सुप्रीमो

आतिशी बोलीं— “हमने सुप्रीम कोर्ट में मामला दायर किया है. हमारे वकील सुप्रीम कोर्ट पहुंच रहे हैं. हम आज रात सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की मांग करेंगे. यदि गिरफ्तारी नहीं रोकी गई तो अरविंद केजरीवाल जेल से ही सरकार चलाएंगे”

यह भी पढ़िए: दिल्ली हाईकोर्ट से याचिका खारिज होते ही अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची ईडी की टीम, अधिकारियों के सवालों का नहीं दे पाए जवाब

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

6 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

7 hours ago