अजब-गजब

Viral: कुल्हाड़ी चलाते ही पेड़ से निकलने लगा इंसानों की तरह खून…Video देख चौंके लोग, जानें क्या है पूरा मामला

Blood Wood Tree in Africa: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि पेड़ को जैसे ही काटने के लिए कुल्हाड़ी चलाई जाती है, उससे इंसानों की तरह से खून निकलने लगता है. ये वीडियो लोगों को दांतों तले उंगली दबाने के लिए मजबूर कर रहा है लेकिन हकीकत ये है कि धरती पर कुछ पेड़ ऐसे भी हैं, जिनको काटने पर लाल रंग का तरल पदार्थ निकलता है, जो बिल्कुल खून की तरह होता है. दावा किया जा रहा है कि ये ‘ब्लड वुड ट्री’ है, जो आमतौर पर अफ्रीका में पाया जाता है.

80 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका Video

लोगों को हैरान कर देने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (एक्स) पर @gunsnrosesgirl3 नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जो कि तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अब तक 8 मिलियन यानी 80 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है और 17 हजार से अधिक लोग इसे लाइक कर चुके हैं. इसी के साथ ही लोग तरह-तरह के कॉमेंट भी कर रहे हैं. ये वीडियो मात्र 17 सेकंड का है, लेकिन लोगों को हैरत में डाल रहा है. इस वीडियो को शेयर करने वाले ने लिखा है, “कुछ पेड़ों में टैनिन की मात्रा अधिक होती है, जिसका स्वाद शाकाहारी लोगों के लिए अरुचिकर हो सकता है, टैनिन इसके रस के रंग को प्रभावित करते हैं, जिससे यह लाल हो जाता है.” तो वहीं इस वीडियो को देखते हुए तो वहीं एक यूजर ने लिखा है कि ‘पेड़ से खून निकल रहा है, इसका मतलब है कि वो जिंदा है.” एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने कॉमेंट किया कि ‘वह पेड़ काटने और खून निकलने पर शायद चीख रहा है.”

ये भी पढ़ें-Saree Cancer: क्या साड़ी पहनने से हो सकता है कैंसर? छिड़ी बहस, जानें क्या कहता है रिसर्च, पुरुषों को भी सलाह

वहीं इस पेड़ को लेकर कहा जा रहा है कि वास्तव में ये एक ‘ब्लड वुड ट्री’ है. इसको लेकर जानकार कहते हैं कि ब्लडवुड पेड़ों में लाल रंग का तरल पदार्थ पाया जाता है जो कि गहरे लाल रंग का रस होता है. इसको वैज्ञानिक रूप से ‘किनो’ के नाम से जाना जाता है. ये रस टैनिन नामक कंपाउंड से भरा होता है. इसीलिए इसका रंग खून की तरह होता है. हालांकि ये वीडियो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होता जा रहा है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

10 minutes ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

1 hour ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

1 hour ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

2 hours ago