चुनाव

MP में बसपा प्रत्याशी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, जानें चुनाव पर क्या पड़ेगा असर?

Betul seat BSP candidate Ashok Bhalawi dies: एमपी की बैतूल लोकसभा सीट से बसपा के प्रत्याशी अशोक भलावी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. ऐसे में अब इस सीट पर मतदान नहीं होगा. बसपा प्रत्याशी की मौत के संबंध में निर्वाचन आयोग ने रिपोर्ट भेज दी है. जनप्रतिनिधि अधिनियम की धारा 52 के अनुसार 26 अप्रैल को होने वाली मतदान प्रकिया को स्थगित कर दिया गया है. निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ही आगे की कार्रवाई होगी.

जानकारी के अनुसार आज दोपहर में अशोक भलावी के सीने में दर्द हुआ. इसके बाद परिजन इलाज के लिए उन्हें हाॅस्पिटल ले गए. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. बसपा प्रत्याशी का सोमवार को उनके गांव सोहागपुर में अंतिम संस्कार होगा.

एमपी में चार चरणों में होगी वोटिंग

बता दें कि एमपी में लोकसभा की 29 सीटें हैं. प्रदेश में 4 चरणों 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को वोटिंग होनी है. पहले चरण में सीधी, जबलपुर, बालाघाट, शहडोल, छिंदवाड़ा, मंडला सीटों पर वोटिंग होगी. 26 अप्रैल को दूसरे चरण में टीकमगढ़, रीवा, होशंगाबाद, खजुराहो, सतना और दमोह सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इसी चरण में बैतूल में भी वोटिंग होनी थी लेकिन बसपा प्रत्याशी की मौत के कारण यहां वोटिंग नहीं होगी.

ये भी पढ़ेंः ‘CM चंपई सोरेन विवश मुख्यमंत्री…’ नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बोले- निकाय चुनाव रोक भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना चाहती है सरकार

एमपी में तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई को होगी. तीसरे चरण में गुना, भिंड, मुरैना, सागर, राजगढ़, ग्वालियर, विदिशा और भोपाल सीटों पर वोटिंग होगी. वहीं चौथे चरण में 13 मई को उज्जैन, देवास, खरगोन, रतलाम, धार, इंदौर, मंदसौर और खंडवा में वोटिंग होगी.

ये भी पढ़ेंः चुनावी नारा: जमीन गई चकबंदी में, मकान गया हदबंदी में, द्वार खड़ी औरत चिल्लाए, मरद गया नसबंदी में

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

3 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

5 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

5 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

6 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

6 hours ago