अजब-गजब

3 साल की बच्ची ने बचाई बेबी डॉग की जान, इंटरनेट पर छाया वीडियो

3 Year Old Girl Saves Puppy: चीन के शानदोंग प्रांत के यांताई शहर से एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है. यहां महज 3 साल की बच्ची ने अपनी हिम्मत और मासूमियत से ऐसा काम कर दिखाया, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. बच्ची ने दो इमारतों के बीच बेहद संकरी जगह में फंसे एक छोटे से बेबी डॉग को बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली.

संकरी जगह में फंस गया था बेबी डॉग

बताया जा रहा है कि छोटा कुत्ता दो इमारतों के बीच इतनी तंग जगह में फंस गया था कि वहां किसी बड़े व्यक्ति का पहुंचना लगभग नामुमकिन था. उसे बाहर निकालने की कई कोशिशें की गईं, लेकिन जगह कम होने के कारण रेस्क्यू टीम को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. स्थिति को देखते हुए दमकलकर्मी भी बेबी डॉग तक आसानी से नहीं पहुंच पा रहे थे. ऐसे में वहां मौजूद 3 साल की बच्ची ने उसे बचाने के लिए आगे आने की हिम्मत दिखाई.

बच्ची ने संकरी जगह में पहुंचकर किया रेस्क्यू

बच्ची की छोटी कद-काठी उसके लिए इस मुश्किल रेस्क्यू में मददगार साबित हुई. वह धीरे-धीरे इमारतों के बीच मौजूद संकरी जगह में पहुंची और बेबी डॉग के पास जा पहुंची. बच्ची ने बेहद सावधानी से कुत्ते को पकड़ा और उसे सुरक्षित बाहर ले आई. इस दौरान आसपास मौजूद लोग बच्ची को देखते रहे. इतनी कम उम्र में उसकी हिम्मत देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए.

यह भी पढ़ें: शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर एनकाउंटर में ढेर, पुलिसकर्मी भी घायल

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पूरे रेस्क्यू का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बच्ची की मासूमियत के साथ-साथ उसकी बहादुरी भी दिखाई दे रही है. एक छोटे से बेजुबान जानवर को बचाने के लिए बच्ची ने जिस तरह पहल की, उसने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है. वीडियो सामने आने के बाद हजारों लोगों ने बच्ची की तारीफ की और उसके माता-पिता की परवरिश की भी सराहना की.

लोगों ने कहा- यही है अच्छी परवरिश

वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि इसे ही अच्छी परवरिश कहते हैं. यूजर के मुताबिक, जो माता-पिता बच्चों को जानवरों से प्यार करना और उनका सम्मान करना सिखाते हैं, वे काबिल-ए-तारीफ हैं. वहीं कई अन्य लोगों ने भी बच्ची की बहादुरी और संवेदनशीलता की तारीफ की. लोगों का कहना है कि इतनी छोटी उम्र में बिना डरे एक बेजुबान जानवर की मदद करना वाकई दिल छू लेने वाला है. बच्ची का यह छोटा सा प्रयास एक बड़ी सीख भी दे रहा है कि इंसानियत और दया की कोई उम्र नहीं होती. मासूम बच्ची ने जिस तरह बेबी डॉग को बचाया, उसने सोशल मीडिया पर लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

12 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

17 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

24 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

1 hour ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

1 hour ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

2 hours ago