वीडियो ग्रैब
Viral Video: सोशल मीडिया पर हर रोज तरह तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. कभी वीडियो योजना के तहत बनाकर खुद को फेमस करने के लिए वायरल किए जाते हैं तो कभी-कभी कोई ऐसी घटना हो जाती है, जिसका वीडियो देखकर हम चकित रह जाते हैं. तो कभी-कभी ऐसा भी होता है कि हमारी हंसी छूट जाती है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक आइसक्रीम वाले को लड़की ने उसी की भाषा में कुछ ऐसा जवाब दिया कि जिस किसी ने भी ये वीडियो देखा वह हंसे बिना नहीं रह सका.
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक आइसक्रीम बेचने वाला अपनी स्टाइल में आइसक्रीम बेच रहा है. वो एक स्टिक में आइसक्रीम कोन को फंसा कर लड़की को घुमा-घुमा कर इस तरह देता है कि लड़की आइसक्रीम नहीं ले पाती है. काफी मशक्कत के बाद उसके हाथ में आइसक्रीम आती भी है तो खाली कोन ही उसके हाथ आता है.
इसके बाद आइसक्रीम वाला फिर से कोन वापस लेकर उसमें आइसक्रीम भर कर लड़की को देता है. खैर किसी तरह से लड़की के हाथ में आइसक्रीम चली जाती है. अब बारी आती है पैसा देने की. इस पर लड़की भी आइसक्रीम वाले की स्टाइल में घुमाघुमाकर पैसा देती है जो कि आइसक्रीम वाले के हाथ नहीं लगता और फिर लड़की बिना पैसा दिए ही दुकान से चली जाती है. ये देखकर आइसक्रीम वाला खुद को ठगा सा महसूस करता रहता है. इस वीडियो को जिसने भी देखा वो अपनी हंसी नहीं रोक पाया.
ये वीडियो इंस्टाग्राम पर jul_karnilenko नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. कुछ दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को 3 मिलियन यानि 30 लाख से भी अधिक लोग देख चुके हैं और 51 हज़ार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो पर किसी ने कहा है कि मुंहतोड़ जवाब दिया तो किसी ने कहा है कि ये खेल बढ़िया था. तो किसी ने कहा है कि आइसक्रीम वाले को उसकी ही भाषा में जवाब दिया. अब वो ये हरकत नहीं करेगा. फिलहाल ये वीडियो कहां का है ये जानकारी सामने नहीं आ सकी है.
-भारत एक्सप्रेस
वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…
IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…
ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…
UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…
Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…