अजब-गजब

Ajab Gajab News: 104 साल की इस बुजुर्ग से जब पूछी गई बर्थडेविश, जवाब सुन पुलिस ने भेज दिया जेल, जानिए क्या है पूरी सच्चाई?

Ajab Gajab news: आपने जेल में अपराधी को ले जाते हुए तो जरूर देखा होगा. लेकिन अगर हम आपको कहें की पुलिस वालों ने एक बुजुर्ग महिला को बिना किसी अपराध के कैद कर लिया हो तो आपको कैसा लगेगा. जी हां ऐसा ही एक 104 साल की एक बुजुर्ग महिला के साथ हुआ है जिसे बिना किसी अपराध के हथकड़ी लगाकर जेल में ठेल दिया गया. महिला ने न तो कोई गुनाह किया था और न ही कोर्ट की ओर से उसे किसी अपराध के लिए सजा सुनाई गई थी. लेकिन फिर ऐसी क्या बात हो गई कि पुलिसवालों ने बुजुर्ग महिला के साथ इस तरह का व्यवहार किया. सोशल मीडिया पर यह अनोखी घटना खूब वायरल हो रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरी सच्चाई?

ऐसा क्या किया कि पुलिस हथकड़ी लगाकर ले गई जेल?

दरअसल, अमेरिकी राज्य मिशिगन के लिविंगस्टन काउंटी में एवॉन नर्सिंग होम की 104 वर्षीय लोरेटा से जब उनके जन्मदिन पर पूछा गया कि आपकी बर्थडेविश क्या है तो महिला ने पुलिस के सामने इच्छा जताई थी कि उनका बर्थडे जेल में सेलिब्रेट किया जाए. लोरेटा का कहना था कि उन्होंने अपनी लाइफ में कभी जेल नहीं देखी. इसलिए वह उसे अनुभव करना चाहती है. लिविंगस्टन काउंटी पुलिस पहले तो यह सुनकर चौंक गई फिर उनकी ये अनोखी इच्छा भी पूरी की.

पुलिस ने शेयर की लोरेटा की तस्वीरें

काउंटी पुलिस डिपार्टमेंट ने अपने फेसबुक पेज पर इस अनोखे मामले की जानकारी देते हुए लोरेटा की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. पुलिस डिपार्टमेंट ने लिखा-उन्होंने हमारे जेल में बढ़िया समय गुजारा. हमें इस बात की बेहद खुशी है कि हम उनकी बर्थडे विश पूरी कर पाए.

यह भी पढ़ें: Viral Video:1 रुपये के हजारों सिक्कों से शख्स ने दुल्हन की तरह सजाई पूरी कार, सड़क पर चमकती चिल्लर देख हर कोई रह गया दंग

जेल के सेल में भी रही बंद

पोस्ट के अनुसार, लोरेटा ने जेल परिसर की यात्रा का खूब आनंद लिया. फिंगरप्रिंट दिए. उनकी मगशॉट भी ली गई. यही नहीं, लोरेटा को हथकड़ी लगाकर एक सेल में बंद तक कर दिया गया. अपनी अनोखी ट्रिप के दौरान उन्होंने जेल की मॉनिटरिंग सिस्टम का मुआयना किया और वहां की प्रक्रियाओं को समझा. इस मौके पर जेल में ही केक कटिंग सेरेमनी और कॉफी पार्टी रखी गई जिसमें लोरेटा सहित जेल के स्टाफ ने खूब एन्जॉय किया. जेल का यह अनोखा दौरा बुजुर्ग महिला के जन्मदिन यानि 8 फरवरी के दो दिन बाद कराया गया.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘बहुत पीछे तो नहीं हैं…’ राहुल के तंज पर ठहाकों से गूंजी CWC मीटिंग, खड़गे ने थरूर की भी ली चुटकी

CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…

15 minutes ago

ड्रग्स, पैसा और तमंचा: घाटी में क्या है पाकिस्तान का प्लान ‘गैंगस्टर’? खुला हाइब्रिड क्राइम मॉडल

Jammu Kashmir Pakistan New Conspiracy: घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आपराधिक…

23 minutes ago

IAS से इस्तीफा देकर दिव्या मित्तल ने थामा राजनीति का दामन, जानिए अफसर से नेता बने कितने हुए पास और कितने फेल

IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने नौकरी छोड़ राजनीति में एंट्री का ऐलान किया है. जानें…

28 minutes ago

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…

40 minutes ago

सामने आएगा 36 मौतों का सच, जनता के हवाले इंदौर के भागीरथपुरा की 600 पेज रिपोर्ट

Indore Contaminated Water Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड मामले की सच्चाई अब जनता…

54 minutes ago

दिल्ली में मौसम ले रहा करवट, क्या फिर होगी झमाझम बारिश या अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी?

Monsoon Withdrawal: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून लौट रहा है. IMD के अनुसार मानसून…

58 minutes ago