Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Viral Video:1 रुपये के हजारों सिक्कों से शख्स ने दुल्हन की तरह सजाई पूरी कार, सड़क पर चमकती चिल्लर देख हर कोई रह गया दंग

एक शख्स ने अपनी कार को 1 रुपये के सिक्कों से सजाया, जिससे वह चांदी जैसी चमकने लगी. यह पैसे वाली कार सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और लोग इसकी कारीगरी देख दंग हो गए है.

Man decorated his car with coins

शख्स ने अपनी कार को सिक्कों से सजाया

Viral Video: आपने अक्सर सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक अजीबोगरीब वीडियो देखी होंगी जिसे देख कर लोग सिर पकड़ लेते हैं. कई बार तो ऐसी वीडियो भी देखने को मिल जाती है जिसे देखने के बाद अपने ही आंखों पर भरोसा नहीं होता है. आज हम आपके साथ एक ऐसा ही वीडियो शेयर करने जा रहे हैं जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल हाल ही में एक वायरल वीडियो में एक कार को अनोखे अंदाज में सजाया गया है. इस कार की पूरी बॉडी सिक्कों से ढकी हुई है जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं. सोशल मीडिया की दुनिया में ये वीडियो कार चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो देखने के बाद लोग इसकी अद्भुत कारीगरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

शख्स ने सिक्कों से दुल्हन की तरह सजाई पूरी कार

इस कार को इतने बारीकी और खूबसूरती के साथ सजाया गया है कि इसके हर हिस्से दरवाजे, बोनट, छत और यहां तक कि साइड मिरर भी पूरी तरह से सिक्कों से सजाया गया है. सिक्के इतने बारीक तरीके से लगाए गए हैं कि कार का रंग पूरी तरह से बदलकर चादी के जैसे चमक रहा है. इस अनोखी सजावट के कारण कार का रूप इतना आकर्षक हो गया है कि इसे ‘पैसे वाली कार’ के नाम से सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: गजब! ये महिला घर से ऑफिस आने-जाने के लिए रोज करती है फ्लाइट का इस्तेमाल, वजह जान आप भी पकड़ लेंगे सिर

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो

इस अनोखी कार का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसे इंस्टाग्राम पर @experiment_king नामक अकाउंट से शेयर किया गया है और वीडियो के कैप्शन में पैसे वाली कार लिखा गया है जो इस अनोखी क्रिएटिविटी को और भी खास बना देता है. लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ ने इसे कला का बेहतरीन नमूना बताया तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब 1 रुपये के सिक्के बाजार में चलना बंद हो गए तो ऐसा ही करना पड़ा. अब तक इस वीडियो को 80 लाख से ज्यादा लोगों ने देख डाला है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Experiment King (@experiment_king)

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital