अजब-गजब

पानी पीने से मर जाता है यह जीव…लेकिन बुझाता है दूसरे जीव-जंतुओं की प्यास, क्या आप जानते है इसका नाम?

Wildlife: कभी-कभी ऐसे सवाल सामने आते हैं कि सामान्य ज्ञान का पढ़ाकू भी चक्कर खा जाए. इसी तरह से एक सवाल सोशल मीडिया पर लगातार तैर रहा है. लोग एक-दूसरे से उस जानवर का नाम पूछ रहे हैं जो कि पानी पीते ही मर जाता है, जबकि पानी तो हर जीव-जंतु और प्राणी के जीवन के लिए महत्वपूर्ण है. कई बार ऐसे ही अजब-गजब सवाल लोगों के लिए चुनौती बन जाते हैं. यानी कभी-कभी हमारे सामने ऐसे तमाम सवाल सामने आ जाते हैं जिनके बारे में कभी सुना भी नहीं होता है.

ये तो सभी जानते हैं कि जल ही जीवन है और इसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि एक ऐसा जानवर भी है जो पानी पीते ही मर जाता है. यानी उसके लिए जल जीवन नहीं बल्कि मौत है. जबकि हर जीव-जंतु और इंसान बिना पानी के जीवित ही नहीं सकता. पेड़-पौधे तो कुछ दिन अगर पानी न दिया जाए तो मुर्झा जाते हैं, लेकिन चूहों की एक प्रजाति ऐसी है, जो पानी पीने से मर जाती हैं. यही वजह है कि ये चूहे अपने पूरे जीवन काल में एक बार भी पानी नहीं पीते हैं. अगर गलती से कहीं पानी में चले जाते हैं या फिर पानी पी लेते हैं तो तुरंत इनकी मौत हो जाती है.

ये भी पढ़ें-“सारी लड़कियां करती हैं मुझसे ही प्यार…!” हर पल यही सोचता रहता है एक चीनी युवक, डॉक्टर भी हैरान

ये चूहे पानी पीते ही मर जाते हैं

जानकार बताते हैं कि उत्तरी अमेरिका के रेगिस्तान में चूहों की एक प्रजाति पाई जाती है, जिसे कंगारू चूहा कहा जाता है. ये जीव अपने जीवन में एक बार भी पानी नहीं पीते हैं. इनको कंगारू रैट कहते हैं. किसी तरह से इन तक पानी न पहुंचे, इसीलिए ये रेगिस्‍तान में रहते हैं. इनके आगे के पैर छोटे और आंखें भी छोटी होती हैं. वहीं सिर बड़ा होता है. इनकी संरचना ऐसी होती है कि इनको पानी की जरूरत महसूस ही नहीं होती है. वैज्ञानिकों ने रिसर्च में पाया है कि ये चूहे बीजों से मिलने वाले मेटाबोलाइज्ड पानी पर जिंदा रहते हैं.

शरीर में भारी मात्रा में होता है पानी

जानकार बताते हैं कि ये चौंकाने वाली बात है कि भले ही इस प्रजाति के चूहे पानी न पीते हों लेकिन इनके शरीर में पानी की प्रचूर मात्रा होती है. यही वजह इनकी मौत का भी कारण बनती है क्योंकि दूसरे जानवर अपनी प्यास बुझाने के लिए इनको मारकर खा जाते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

13 minutes ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

14 minutes ago

दिल्ली हाई कोर्ट: पीएम की विदेश यात्राओं के उड़ान रिकॉर्ड आरटीआई में देने का CIC आदेश रद्द

दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की वायुसेना विमान यात्राओं के…

32 minutes ago

दिल्ली में दशानन को झटका! रावण से नहीं हुआ एक दिन इंतजार, खुद हुआ भस्म; देखें VIDEO

Ravan Dahan Viral Video Delhi: दिल्ली के पटेल नगर में दशहरे से एक दिन पहले…

41 minutes ago