Rebirth Story: मरकर जिंदा होने की कहानी आपने फिल्मों में बहुत देखी होगी. लेकिन अगर असल जिंदगी में ऐसा हो रहा है, तो इस बात पर विश्वास करना थोड़ा कठिन (Unbelievable Stories) हो जाता है. मगर एक महिला ने दावा किया है कि वह तीन बार मरकर जिंदा हो चुकी है. उसने अपने इस चौंकाने वाले दावे के पीछे एक ऐसी कहनी बताई है, जिसका अनुभव इन दिनों काफी चर्चा में है.
मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्मा एडवर्ड्स नाम की महिला का दावा है कि उन्होंने मौत के बाद की जिंदगी को देखा है. नॉर्मा एडवर्ड्स कहती हैं कि उनकी मृत्यु के तीन मौकों में से दो बार वह दूसरी दुनिया में पहुंच गई थी. वहां दूसरी दुनिया के लोगों ने उनका अभिवाद किया और उन्हें फिर से वापस भेज दिया.
अमेरिका की मैरीलैंड निवासी नॉर्मा का दावा है कि उन्होंने दो बार मौत का अनुभव किया. पहली बार 20 साल की उम्र में, जब काम पर जाते समय वह अचानक बेहोश हो गईं. डॉक्टरों ने बताया कि उनके शरीर में एक मृत भ्रूण जहर जैसा फैल रहा था. बेहोशी के दौरान नॉर्मा ने खुद को एक छत जैसी जगह पर पाया, जबकि नीचे ऑपरेशन टेबल पर उनका शरीर पड़ा था. वह बोलना चाहती थीं, लेकिन कोई उन्हें सुन नहीं पा रहा था.
दूसरी बार नवंबर 2024 में, जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया. इस बार उन्हें एक महिला दिखाई दी, जिसे वे फरिश्ता बताती हैं. नॉर्मा का कहना है कि वे स्वर्ग जैसी जगह के करीब थीं, लेकिन ठीक उससे पहले उन्हें वापस लौटा दिया गया. दोनों अनुभवों में उन्हें एक जैसा ही संदेश मिला, जैसे की वह अभी लौटने के लिए ही बनी हों.
अब नॉर्मा बुजुर्ग समुदायों के साथ काम करती हैं और उन लोगों को मानसिक सहारा देती हैं जो जीवन के अंतिम पड़ाव पर हैं. उनका कहना है कि उन्हें अब मौत से कोई डर नहीं लगता, क्योंकि उनके अनुभवों ने सिखाया है कि अंत सिर्फ शरीर का होता है, आत्मा का नहीं.
ये भी पढे़ं: ‘भांग वाली मैगी’ हुई वायरल…कीमत सुन होश उड़ जाएंगे…सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
नॉर्मा बताती हैं कि उनके अनुसार उनका जीवन-मिशन अभी पूरा नहीं हुआ. उन्हें महसूस कराया गया कि दुनिया डर और भ्रम में फंसी हुई है, और उनका काम है लोगों को इस भय से मुक्त करना है, ताकि वे पुनर्जन्म और मृत्यु के बाद की यात्रा के बारे में समझ बना सकें और शांत मन से आगे बढ़ सकें.
-भारत एक्सप्रेस
Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…
Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…
UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…
मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…
Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…