Bharat Express DD Free Dish

‘भांग वाली मैगी’ हुई वायरल…कीमत सुन होश उड़ जाएंगे…सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

सोशल मीडिया (Social Media) पर व्लॉगर भावना यादव का ‘भांग वाली मैगी’ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. नीली साड़ी में दिखाई दे रही भावना मैगी की एक प्लेट की कीमत..जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. वीडियो मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है, लेकिन इस अनोखी रेसिपी को लेकर इंटरनेट पर चर्चा तेज हो गई है.

Bhaang-Maggi-Goes-Viral-Internet-Shocked-by-the-Price

आपने कई तरह की मैगी खाई होगी, जिसमें अंडा मैगी, चॉकलेट मैगी, सूखी और गीली मैगी शामिल हैं. लेकिन अब एक नई मैगी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इस मैगी को ‘भांग मैगी’ का नाम दिया जा रहा है. वायरल वीडियो में मैगी बनाती एक महिला कह रही है कि इसे खाते ही “अलग दुनिया में पहुंच जाएंगे”.

‘भांग मैगी’ क्यों हो रही है वायरल ?

सोशल मीडिया पर व्लॉगर भावना यादव (Bhawana Yadav) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह नीली साड़ी पहनकर एक अजीबोगरीब व्यंजन ‘भांग वाली मैगी’ बेचती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो क्लिप में भावना मैगी को पकाते समय कहती हैं कि यह मैगी खाने के बाद ग्राहक अलग ही दुनिया में पहुंच जाएगा.

1300 रुपए मैगी की कीमत

पूरे वीडियो में सबसे चौकान वाली बात मैगी की कीमत है, जिसे सुनकर दर्शकों के होश उड़ रहे हैं. वह इस एक प्लेट ‘भांग वाली मैगी’ की कीमत 1300 रुपए बता रही हैं. जिसके बाद ग्राहक ने उन्हें कहा कि नैनीताल में तो मैगी 60 रुपये की मिलती है, पर इसका जवाब आया कि “नैनिताल में खाऊ, ऋषिकेश में तो 1300 रुपये की ही मिलेगी.”

भांग में होता है ‘हैपी हार्मोन’ का असर

बता दें कि कई लोग भांग का सेवन करने के बाद खुशी महसूस करते हैं. दरअसल, भांग खाने से डोपामीन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है. डोपामीन को ‘हैपी हार्मोन’ भी कहते हैं, जो हमारे मूड को कंट्रोल करता है और खुशी के स्तर को बढ़ाता है. भांग को अंग्रेजी में कैनाबिस, मैरिजुआना, वीड भी कहा जाता है. इसमें टेट्राहाइड्रो-कैनाबिनॉल पाया जाता है, जिसे आसान शब्दों में टीएचसी (THC) भी कहते हैं.

ये भी पढे़ं: कब्र खुद चुकी थी…अंतिम विदाई की तैयारी थी…तभी हिलने लगा ताबूत, थाईलैंड का यह वीडियो कर देगा हैरान

भावना यादव ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @bhawana.yadv पर शेयर किया है. हालांकि, इस वीडियो को मनोरंजन के उदेश्य से बनाया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read