विश्लेषण

फ़राज़ से डेब्यू किया दिल्ली के छोरे जतिन सरीन ने!

आम धारणा है कि बॉलीवुड में जगह बनाना तो दूर काम पाने तक के लिए गॉडफादर की जरुरत होती है. लेकिन कुछ ऐसे भी कलाकार होते हैं जो पहली ही कोशिश में खुद को साबित करने में सफल हो जाते हैं. ऐसा ही एक नाम है जतिन सरीन का. जतिन ने बांग्लादेश की होलेय आर्टिसन बेकरी पर हुए आतंकी हमले पर आधारित फिल्म से डेब्यू किया है.

बड़े चेहरों के साथ किया डेब्यू

जतिन के साथ फिल्म की स्टारकास्ट में शामिल अन्य कलाकारों में परेश रावल के बेटे आदित्य रावल और शशि कपूर के पोते जहान कपूर भी शामिल हैं. इसके अलावा जूही बब्बर, पालक लालवानी और आमिर अली भी इस फिल्म में नजर आएंगे. बड़े चेहरों के साथ अपनी पहली फिल्म को लेकर उत्साहित जतिन कहते हैं कि उन्होंने दो साल पहले मुंबई जाकर अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश की. कई जगह दिए गए ऑडिशन के बाद इस फिल्म को बना रहे हंसल मेहता टीम से जुड़े मुकेश छाबरा ने उन्हें बुला लिया और एक सप्ताह के भीतर ही फिल्म के लिए चुन लिया गया.

स्कूल के समय से था एक्टिंग का सपना

जतिन कहते हैं कि वह स्कूल के दिनों से ही एक्टर बनने की चाहत रखते थे. पिता कुलदीप सरीन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से कला के गुर सीखकर सफल कलाकार के तौर पर स्थापित हो चुके थे तो उन्हें देखकर कलाकार बनने की लालसा और जोर पकड़ने लगी. दिल्ली के रहने वाले जतिन ने स्कूल ख़त्म करने के बाद इंजीनियर बनने की पढ़ाई शुरू की. लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था. जतिन ने पढ़ाई बीच में ही छोड़ी और हरियाणा के सरकारी एक्टिंग स्कूल में दाखिला ले लिया. जहां 2015 से पांच साल तक एक्टिंग के गुर सीखे.

फिल्म में आतंकी बने हैं जतिन

बांग्लादेश में इस्लाम के नाम पर बन्दूक थामने वाले पांच पढ़े-लिखे नौजवानों ने 2016 में बड़ी संख्या में बेगुनाहों का कत्ल कर दिया था. इस दौरान केवल मुस्लिम लोगों को वहां से जाने दिया गया. आतंकियों ने इस्लाम के नाम पर इन तीनों को भी मौत के घाट उतार दिया था. जतिन इनमें से एक आतंकी की भूमिका में हैं.

-भारत एक्सप्रेस

सुबोध जैन

Recent Posts

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

17 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

26 minutes ago

क्या आपकी भी अटक जाती थी रजिस्ट्री? पोस्ट ऑफिस ने निकाला पक्का इलाज, अब मोबाइल पर मिलेगा पल-पल का अपडेट

Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…

32 minutes ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

1 hour ago

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

2 hours ago