देश

UP News: गोरखपुर में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला आया सामने, शख्स ने तिरंगे से पोछा ई-रिक्शा, विरोध करने पर हंसने लगा

Gorakhpur. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अपमान का मामला सामने आया है. यहां एक शख्स पर तिरंगे से ई-रिक्शा साफ कर इसका अपमान करने का आरोप लगा है. इस सम्बंध में किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया. इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

ये मामला गोरखपुर के हुमांयूपुर इलाके के जनप्रिय विहार कॉलोनी का है. पुलिस से की गई शिकायत के मुताबिक, गुरुवार को यहां लोगों ने एक ड्राइवर को तिरंगे से ई-रिक्शा साफ करते हुए देखा, तो इसका विरोध किया और साथ ही इसका वीडियो बना लिया. लोगों ने ड्राइवर से पूछा- क्या वह भारत का नागरिक है. इस पर ड्राइवर ने कहा- हां. बावजूद इसके वह रुका नहीं और ​तिरंगे से ही ई-रिक्शा पोछता रहा. वीडियो में तिरंगे से ई-रिक्शा साफ कर रहे शख्स ने खुद को बिहार का रहने वाला बताया है. वीडियो में शख्स जिस ई- रिक्शा को तिरंगा से साफ कर रहा है, उसका नंबर UP-53-FT-6293 है. गोरखपुर RTO में इस ई- रिक्शा का रजिस्ट्रेशन ममता त्रिपाठी नाम की महिला के नाम से है.

ये भी पढ़ें-  UP News: वैलेंटाइन-डे की जगह मनेगा गौमाता सम्मान दिवस, होलिका दहन में करें उपलों का उपयोग, बोले- मंत्री धरमपाल सिंह

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस घटना से नाराज लोगों ने ड्राइवर के पूरे कारनामे का वीडियो बनाकर गोरखपुर पुलिस से इसकी शिकायत कर दी. इस पर गोरखनाथ पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मामले पर केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है. गोरखनाथ इंस्पेक्टर दुर्गेश सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर मिली शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं ट्विटर यूजर अनूप शुक्ला ने यूपी पुलिस के साथ ही गोरखपुर पुलिस, DIG गोरखपुर और ADG गोरखपुर को ड्राइवर की फोटो और वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है, ”गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुमांयूपुर उत्तरी जनप्रिय विहार कॉलोनी का यह नाजारा है. राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वालों पर कार्रवाई की जाए.”

एक अन्य ट्विट में महेंद्र गौड़ ने लिखा है, ”गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुमांयूपुर उत्तरी जनप्रिय विहार कॉलोनी का यह नजारा है. यह जनाब खुद को भारत का निवासी बताते हैं और इन्हें यह भी नहीं पता… क्या ऐसे शांतिप्रिय लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए.”

-भारत एक्सप्रेस 

Archana Sharma

Recent Posts

सिर्फ मनोरंजन नहीं, कमाई का जरिया बना इंटरनेट; जानिए कैसे गांव-कस्बों के युवा लिख रहे हैं डिजिटल सफलता की नई कहानी

रिलायंस जियो की एंट्री ने भारत में इंटरनेट की दुनिया बदलने में अहम भूमिका निभाई.…

12 minutes ago

PM Kisan 24th Installment: गुजरात दौरे पर पीएम मोदी का बड़ा धमाका, किसानों को दी 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात

PM Kisan 24th installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में किसान सम्मान निधि…

14 minutes ago

भारत में 12 साल में 27.1% से घटकर 2.6% हुई अत्यधिक गरीबी, 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर: विश्व बैंक

Poverty In India: भारत में पिछले 12 सालों के दौरान गरीबी के स्तर में बड़ी…

15 minutes ago

पाक होगा तबाह…चीन का निकलेगा दम, भारतीय नौसेना को मिलेंगे ब्रह्मोस से लैस 8 नए युद्धपोत

Indian Navy: सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) ने 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक…

34 minutes ago

‘मानसिक तनाव से गुजर रहे खिलाड़ी…’, दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI को विनेश फोगाट के मामले में दिए सख्त निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को निर्देश दिया है कि वह पहलवान…

34 minutes ago

यूपी चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में संभाली संगठन की कमान

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा…

48 minutes ago