प्रतीकात्मक तस्वीर
Satish Kaushik Death: दिल्ली पुलिस में उच्च पदों पर काबिज अफसरों पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोप पूरे महकमे पर सवाल खड़े कर रहे हैं. ताजा मामला फिल्म अभिनेता सतीश कौशिक की मौत से जुड़ा हुआ है. सूत्रों के अनुसार जिस फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सतीश कौशिक की मौत हुई, वह गुटखा किंग विकास मालू का है. पुलिस ने वहां से कुछ संदिग्ध दवाएं बरामद की. आरोप है कि पार्टी में मौजूद विधायक रह चुके बिल्डर ने एक आला पुलिस अधिकारी से मिलकर मामला दबवा दिया. उधर विकास मालू भी घटना के बाद दुबई चला गया है.
होली के रात कुबेर गुटखा कंपनी के मालिक विकास मालू ने रजोकरी के वेस्टएंड ग्रीन स्थित फार्म हाउस में पार्टी आयोजित की थी. इसमें अभिनेता सतीश कौशिक को भी बुलाया गया था. पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार देर रात उनको हार्ट अटैक आया था. जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के एक अस्पताल ले जाया गया. मगर रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई.
सूत्रों के अनुसार, पार्टी में भाजपा टिकट पर निगम पार्षद और विधायक रह चुका एक बिल्डर भी मौजूद था. इसके दिल्ली पुलिस के एक आला अधिकारी से गहरे संबंध हैं. उसी ने पुलिस अधिकारी से मिलकर मामले को मैनेज कराया था. इस मामले में महकमे बदनाम एक DCP की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है.
सूत्रों के अनुसार, जिस रात पार्टी का आयोजन किया गया था, वहां दो दलालों ने लड़कियां उपलब्ध कराई थी. पार्टी में प्रतिबंधित दवाओं का भी प्रयोग किया गया था. लेकिन यह जानकारी नहीं मिली है कि अभिनेता कौशिक ने उनका सेवन किया था या नहीं. पुलिस का कहना है कि अभिनेता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. बाकी जानकारी जांच में कुछ सामने आने पर ही बताई जा सकती है.
कुबेर गुटखा ग्रुप का मालिक विकास मालू आमतौर पर दुबई में ही रहता है. उसका वेस्टएंड ग्रीन में फार्म हाउस है. उसके खिलाफ बलात्कार का एक मामला भी दर्ज हुआ था. सूत्रों के अनुसार वह बॉलीवुड के बड़े फिल्म निर्माताओं को भी फाइनेंस करता है. पिछले दिनों उसने एक पार्टी का आयोजन भी किया था. जिसमे गायक सोनू निगम सहित कई सितारे मौजूद थे.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…