देश

Umesh Pal Murder Case: कहां हैं माफिया अतीक अहमद के नाबालिग बेटे? पत्नी शाइस्ता ने उठाए सवाल तो कोर्ट ने पुलिस से पूछा, 13 मार्च को होगा खुलासा

Umesh Pal Murder Case: बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह उमेश पाल की हत्या के मुख्य आरोपी अतीक माफिक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाए है. उन्होंने कहा कि उसके दोनों नाबालिग बेटों को गायब करने की बात कही है तो वहीं इस सम्बंध में कोर्ट ने पुलिस से जवाब मांगा है. इसके बाद पुलिस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए है. तो वहीं ये भी खबर सामने आ रही है कि पुलिस ने अतीक अहमद के दोनों नाबालिग बेटों के बाल संरक्षण गृह में होने की बात कही है.

बताया जा रहा है कि 2 मार्च 2023 को धूमनगंज पुलिस ने दोनों बच्चों को बाल संरक्षण गृह भेज दिया है, लेकिन रिपोर्ट में इसकी जानकारी नहीं दी गई है कि उन्हें किस बाल संरक्षण गृह में दाखिल किया गया है. तो वहीं मीडिया में ये चर्चा का विषय है कि अब इस मामले में 13 मार्च को कोर्ट में ही खुलासा होगा. फिलहाल इस पूरे मामले में सस्पेंस बरकरार है.

बता दें कि प्रयागराज न्यायालय के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में शाइस्ता परवीन की तरफ से उनके वकील विजय मिश्र ने प्रार्थना पत्र देकर कोर्ट से सुनवाई की मांग की है. सीजेएम दिनेश कुमार गौतम ने 10 मार्च को बाल संरक्षण अधिकारी प्रयागराज और प्रभारी निरीक्षक धूमनगंज से रिपोर्ट तलब की है, जिसमें कोर्ट ने कहा है कि वह बताएं कि वादी शाइस्ता परवीन के दोनों नाबालिग लड़के कहां हैं.

पढ़ें इसे भी- Umesh Pal Murder Case: साबरमती जेल में अतीक अहमद के दिन पूरे, उमेश पाल हत्याकांड मामले में पूछताछ के लिए लाया जाएगा यूपी!

सूत्रों के मुताबिक, शाइस्ता परवीन की तरफ से अधिवक्ता विजय मिश्र ने कोर्ट को बताया कि धूमनगंज प्रभारी निरीक्षक की आख्या के अनुसार शाइस्ता परवीन के दो नाबालिग बेटे खुल्दाबाद में घूमते हुए पाए गए थे. आरोपी के पुत्र नाबालिग हैं, इसलिए पुलिस ने नाबालिग खुल्दाबाद स्थित बाल संरक्षण में दाखिल कराया गया है, लेकिन बाल संरक्षण गृह में पता करने पर बताया गया कि शाइस्ता परवीन के दोनों नाबालिग लड़के वहां नहीं हैं. 3 मार्च को सीजेएम कोर्ट में पुलिस ने आख्या देकर बताया था कि शाइस्ता परवीन के दोनों बेटों को खुल्दाबाद के बाल सुधार गृह भेजा गया था. हालांकि इस मामले में जिला प्रोबेशन अधिकारी भी कुछ भी नहीं बोल रहे हैं.

24 फरवरी को ही ले गई थी पुलिस

जानकारी सामने आ रही है कि उमेश पाल हत्याकांड की घटना के दिन 24 फरवरी की रात में एक मुस्लिम दंपती धूमनगंज थाने पर आया था. उसने मीडिया वालों को बताया था कि उसका बच्चा शाइस्ता परवीन के नाबालिग छोटे बेटे के साथ पढ़ता है. शाइस्ता परवीन का आरोप है कि पुलिस वाले पूछताछ के लिए बच्चों को ले गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

10 minutes ago

दिवाली के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, भोपाल से दिल्ली ट्रायल ट्रांसफर की मांग; CBI के हलफनामे पर आरोपी पक्ष ने उठाए सवाल

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…

49 minutes ago

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

1 hour ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

1 hour ago

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

2 hours ago