Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Satish Kaushik Death: अभिनेता सतीश कौशिक की मौत के मामले में गुटखा किंग का क्या है कनेक्शन, किसके कहने पर पुलिस ने मामला दबाया?

अपराधियों से सांठगांठ और भ्रष्टाचार के आरोपों से जूझ रही दिल्ली पुलिस का दामन हर रोज दागदार हो रहा है. अभिनेता सतीश कौशिक की संदिग्ध मौत के आरोपों ने तो जैसे खलबली ही मचा दी है. आरोप है कि इस मामले में लीपापोती के लिए भाजपा के एक पूर्व विधायक ने एक आला पुलिस अधिकारी से सौदा कराया था.

Satish Kaushik Death

प्रतीकात्मक तस्वीर

Satish Kaushik Death: दिल्ली पुलिस में उच्च पदों पर काबिज अफसरों पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोप पूरे महकमे पर सवाल खड़े कर रहे हैं. ताजा मामला फिल्म अभिनेता सतीश कौशिक की मौत से जुड़ा हुआ है. सूत्रों के अनुसार जिस फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सतीश कौशिक की मौत हुई, वह गुटखा किंग विकास मालू का है. पुलिस ने वहां से कुछ संदिग्ध दवाएं बरामद की. आरोप है कि पार्टी में मौजूद विधायक रह चुके बिल्डर ने एक आला पुलिस अधिकारी से मिलकर मामला दबवा दिया. उधर विकास मालू भी घटना के बाद दुबई चला गया है.

होली के रात कुबेर गुटखा कंपनी के मालिक विकास मालू ने रजोकरी के वेस्टएंड ग्रीन स्थित फार्म हाउस में पार्टी आयोजित की थी. इसमें अभिनेता सतीश कौशिक को भी बुलाया गया था. पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार देर रात उनको हार्ट अटैक आया था. जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के एक अस्पताल ले जाया गया. मगर रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई.

क्या थी हकीकत

सूत्रों के अनुसार, पार्टी में भाजपा टिकट पर निगम पार्षद और विधायक रह चुका एक बिल्डर भी मौजूद था. इसके दिल्ली पुलिस के एक आला अधिकारी से गहरे संबंध हैं. उसी ने पुलिस अधिकारी से मिलकर मामले को मैनेज कराया था. इस मामले में महकमे बदनाम एक DCP की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है.

दो दलालों के नाम सामने आए

सूत्रों के अनुसार, जिस रात पार्टी का आयोजन किया गया था, वहां दो दलालों ने लड़कियां उपलब्ध कराई थी. पार्टी में प्रतिबंधित दवाओं का भी प्रयोग किया गया था. लेकिन यह जानकारी नहीं मिली है कि अभिनेता कौशिक ने उनका सेवन किया था या नहीं. पुलिस का कहना है कि अभिनेता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. बाकी जानकारी जांच में कुछ सामने आने पर ही बताई जा सकती है.

कौन है विकास मालू

कुबेर गुटखा ग्रुप का मालिक विकास मालू आमतौर पर दुबई में ही रहता है. उसका वेस्टएंड ग्रीन में फार्म हाउस है. उसके खिलाफ बलात्कार का एक मामला भी दर्ज हुआ था. सूत्रों के अनुसार वह बॉलीवुड के बड़े फिल्म निर्माताओं को भी फाइनेंस करता है. पिछले दिनों उसने एक पार्टी का आयोजन भी किया था. जिसमे गायक सोनू निगम सहित कई सितारे मौजूद थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital