मोहम्मद शमी (फोटो फाइल)
Fans Chant ‘Jai Shree Ram’, Ahmedabad Test: भारतीय क्रिकेट फैंस की नजर इस वक्त अहमदाबाद टेस्ट पर है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया बैकफुट पर है. जिसे देश में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि इमोशन हो, जहां क्रिकेट को भगवान की तरह जाता हो. वहां हर एक हार-जीत फैंस के लिए काफी मायने रखती है. मगर दुर्भाग्य से कुछ ऐसे भी लोग हैं जो खेल भावना और इंसानियत को शर्मसार करते हैं. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायर हो रहा है. जिसमें स्टेडियम में मौजूद कुछ फैंन ने धर्म के आधार पर एक क्रिकेटर को निशाना बनाया.
अहमदाबाद में खेले जा रहे भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अंतिम टेस्ट के दौरान शुक्रवार को दिन का खेल खत्म होने के बाद जब खिलाड़ी डगआउट के पास पहुंचे तो फैंस ‘शमी, जय श्री राम’ के नारे लगाने की आवाज सुनाई दी. शमी एक मुस्लिम क्रिकेटर हैं और उन्हें इस तरीके से टारेगट करना सही नहीं है. हालांकि इस शोर का शमी पर कोई असर नहीं पड़ा और वो शांत रहे. मगर यह क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इस वीडियो पर फैंस दो हिस्से में बटे दिखे. कुछ ने इसे गलत बताया तो किसी ने कहा कि ‘जय श्री राम’ बोलने में क्या गलत है.
ये भी पढ़ें: WPL 2023: RCB की लगातार चौथी हार, यूपी वॉरियर्स ने 10 विकेट से रौंदा, हीली ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी
अहमदाबाद टेस्ट पर सबकी निगाहें
टीम इंडिया यदि अहमदाबाद टेस्ट मैच को नहीं जीत पाती है यानी उसे हार या ड्रॉ से संतोष करना पड़ता है तो उसकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी. तीसरे टेस्ट मैच में मिली हार के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपिययनशिप फाइनल में जगह पक्की करने के लिए भारत को हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा. जबिक अगर ये मैच टीम इंडिया हारती है या ड्रॉ भी होता है तो टीम इंडिया को श्रीलंका-न्यूजीलैंड पर निर्भर रहना होगा.
बात अगर इस मैच की करे तो पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 480 रन बनाए. जवाब में भारत की पारी जारी है. आज मैच का तीसरा दिन है और ये खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 140 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. लेकिन टीम इंडिया मैच में अब भी काफी पीछे है.
Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…
Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…
Gold-Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना 24% सस्ता हुआ है, जबकि भारत में यह…
Middle East News: रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद सऊदी अरब ने यमन में भीषण…