आज़ादी विशेष

पीएम मोदी ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, स्वतंत्रता दिवस पर दिया अब तक का सबसे लंबा भाषण

Independence Day: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया. पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से अब तक का सबसे लंबा भाषण दिया. खास बात ये है कि इससे पहले भी ये रिकॉर्ड पीएम मोदी के नाम ही था.

PM Modi ने दिया सबसे लंबा भाषण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने लगातार 12वीं बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने करीब 103 मिनट लंबा भाषण देकर अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. एक बार फिर इस ऐतिहासिक दिन सबसे लंबा भाषण देने का तमगा पीएम मोदी ने अपने नाम किया. इससे पहले किसी भी प्रधानमंत्री द्वारा सबसे लंबा भाषण देने का तमगा 98 मिनट का था, जो खुद उन्होंने ही साल 2024 में दिया था.

पीएम मोदी से पहले सबसे लंबा भाषण देने का रिकॉर्ड देश के पहले प्रधानमंत्री एवं दिवंगत कांग्रेस नेता जवाहरलाल नेहरू के नाम था. नेहरू ने पहले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 1947 में लाल किले से 72 मिनट लंबा भाषण दिया था. हालांकि, 2015 में प्रधानमंत्री रहते हुए पीएम मोदी ने नेहरू के दशकों के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा और 86 मिनट लंबा भाषण दिया था.

अब तक 12 बार देश को किया संबोधित

अब तक 12 बार देश को संबोधित कर चुके पीएम मोदी ने सिर्फ एक बार ही एक घंटे से कम का भाषण दिया, जो 2017 में 56 मिनट का था. यह अब तक का उनका सबसे छोटा भाषण था. इसके बाद 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने 65 मिनट, 2015 में 86 मिनट, 2016 में 96 मिनट, 2018 में 82 मिनट, 2019 में 93 मिनट, 2020 में 86 मिनट, 2021 में 88 मिनट, 2022 में 83 मिनट, 2023 में 90 मिनट और 2024 में 98 मिनट का भाषण दिया था.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें, जिनमें झलकती है विकसित भारत की तस्वीर, पढ़ें लाल किले से क्या-क्या बोले प्रधानमंत्री

बता दें कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिवायतन दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया. इस अवसर पर उन्होंने ध्वजारोहण किया और देश की प्रगति, आत्मनिर्भरता, और 2047 तक ‘विकसित भारत’ के विजन पर आधारित ‘नया भारत’ थीम के तहत अपनी बात रखी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

24 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

25 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

1 hour ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

1 hour ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago