बड़ी खबर

लखीमपुर खीरी हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा,दोनों बहनों की गला घोंटकर हत्या की गयी

लखीमपुर खीरी-उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में नाबालिग दलित बहनों की हत्या के मामले में पुलिस ने कई खुलासे किये हैं। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि दुष्कर्म के बाद घटना को कुल छह लोगों ने अंजाम दिया। नामजद छोटू सहित छह आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों की पहचान छोटू, सुहेल, जुनैद, हफीजुल्लाह, करीमुद्दीन, आरिफ के रूप में हुई है। घटना में शामिल सभी आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। पुलिस ने एक अभियुक्त जुनैद को झंडी चौकी क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जुनैद के पैर में गोली लगी है। दोनों लड़कियों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने पॉक्सो और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।हालांकि इस मामले में पुलिस की थ्योरी कुछ और बयां कर रही है,जिससे पीड़ितों के परिजन सहमत नहीं हैं.उधर दोनों बहनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट  सामने आ गयी है जिसमें बताया गया है कि दोनों की हत्या गला घोंटकर की गयी है. पेड़ से लटके मिले दो नाबालिग दलित बहनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार और फिर गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई है.मारने के बाद आत्महत्या का रंग देने के लिए दोनों के शव को पेड़ से लटका दिया गया

बुधवार को लखीमपुर के निघासन थाना इलाके के तमोलीन पुरवा गांव में दो दलित सगी बहनों के शव पेड़ पर लटके मिले थे। ये दोनों का बुधवार को गायब थी जिसके बाद नजदीकी गन्ने के खेत में लगे एक पेड़ से दोनों के शव झूलते मिले। मृतक लड़कियों की मां ने बताया कि बड़ी बेटी 17 और छोटी 15 साल की थी। दोनों घर के बाहर बैठी हुई थीं, इस बीच जब वह घर के अंदर गई तभी बाइक सवार 3 युवक पहुंच गए. उन तीनों मे से 2 लड़कों ने बेटियों को घसीटकर बाइक पर बैठा लिया और फरार हो गए। उसके बाद दोनों बेटियों के शव पेड़ पर लटके मिले।

पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि आरोपी लड़कियों को बहला-फुसला कर खेत में ले गए थे। सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं। मुख्य आरोपी छोटे मौके पर मौजूद नहीं था। सुहेल और जुनैद ने पूछताछ में दुष्कर्म की बात कबूल की है। मुख्य साजिशकर्ता गांव के छोटू ने ही किशोरियों से इनकी दोस्ती कराई थी। लेकिन बुधवार को आरोपी बहला फुसला कर दोनों लड़कियों को खेत में ले गए और वहां दुष्कर्म किया। पोस्टमार्टम परिवार वालों की मौजूदगी में कराया जा रहा है, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। बुधवार को ऐसी बात सामने आई थी कि पुलिस ने जबरन पोस्टमार्टम कराया, जोकि गलत है। आरोपियों के कपड़े का और उनका डीएनए टेस्ट भी कराया जा रहा है।

एसपी संजीव सुमन ने कहा कि निघासन में हुई इस घटना में हमने अभी छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने कहा कि जबरदस्ती अगवा करने जैसा मामला नहीं है। लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाया गया था। लड़कियां मर्जी से बाईक पर बैठी थीं। वहां उनके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए गए। उनकी हत्या करके शव फंदे पर लटका दिया गया।उन्होंने बताया कि आरोपियों छोटू गौतम, जुनैद, सुहैल, करीमुद्दीन, आरिफ, हफीर्जुहमान को गिरफ्तार किया गया है। इसमें एनकाउंटर के दौरान जुनैद को गोली लगी है। कहा कि छोटू ने बाकी युवकों से लड़कियों की दोस्ती कराई है। वो घटना के वक्त मौजूद नहीं था।आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने सड़क पर बैठकर परिजन और ग्रामीणों को समझाया। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।वारदात के वक्त पिता घर पर नहीं थे। बेटियों के शव मिलने के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ने बताया, मैं जब घर पहुंचा तो वहां कोई नहीं मिला। मैंने आसपास के लोगों से पूछा तो मुझे घटना के बारे में पता चला। मैं भी उधर की तरफ भागा, जिधर सब गए थे। वहां मेरी बेटी के शव पेड़ पर लटके हुए थे। गांव के ही एक लड़के ने अपहरण करके मेरी बेटियों की हत्या की है।घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार देर रात निघासन चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान एसपी संजीव सुमन की ग्रामीणों से झड़प हो गई।

–आईएनएस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

पीएम मोदी के बस्तर दौरे पर घिर गए अखिलेश यादव और राहुल गांधी; जानें कैसे?

पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…

14 minutes ago

CM फडणवीस ने किसान के घर मनाई दिवाली, PM मोदी की करी तारीफ; बच्ची नारायणी को दुलारा

Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…

15 minutes ago

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

26 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…

27 minutes ago

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

46 minutes ago