सुप्रीम कोर्ट ने BCCI के संविधान में संशोधन को दी मंजूरी, बढ़ सकेगा गांगुली और जय शाह का कार्यकाल

नई दिल्ली- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पर सुप्रीम कोर्ट ने आज बड़ा फैसला सुनाया है. सर्वोच्च न्यायालय ने BCCI को अपने संविधान में संशोधन करनी की अनुमति दे दी है. SC के इस फैसले के बाद बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरभ गांगुली और सचिव जय शाह का कार्यकाल अब 6 साल के तक के लिए बढ़ाया जा सकता है. बता दें बीसीसीआई के नए वर्किंग मेंबर का चुनाव साल 2019 में किया गया था. जिसमें भारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली को बोर्ड का अध्यक्ष, जय शाह को सचिव, अरुण धूमल को कोषाध्यक्ष और जयेश जॉर्ज को संयुक्त सचिव चुना गया था. बोर्ड के नए सदस्यों के चुने जाने के 2 महीने बाद ही BCCI ने कूलिंग ऑफ पीरियड को लेकर लोढ़ा कमेटी के नियमों के खिलाफ जाते हुए सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर अपील की थी.

क्या कहता है कूलिंग ऑफ पीरियड नियम ?

 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के संविधान में लोढ़ा कमेटी ने 2018 में अपनी सिफारिशों को जोड़ा था. इन सिफारिशों के अनुसार BCCI का कोई भी पदाधिकारी अगर 6 साल तक लगातार दो बार अपने पद पर बना रहता है तो उसे 3 साल के लिए कूलिंग ऑफ पीरियड में जाना होगा. इसके अनुसार बोर्ड का पदाधिकारी लगातार 6 साल स्टेट बॉडी में या BCCI में रहा हो. या फिर दोनों जगहों को मिलाकर वो 6 साल तक रहा हो.

 

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार से मिले पीएम मोदी, जाफरपट्टी मंच पर निशांत कुमार को दिया आशीर्वाद

बिहार दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी की पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार के साथ गर्मजोशी…

1 minute ago

‘नेताओं की चमड़ी मोटी होती है’: अमिताभ सिन्हा की किताब में दिखी पीएम मोदी की कार्यशैली और मानवीय छवि

वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ सिन्हा की किताब 'कुछ कही, कुछ अनकही' का नई दिल्ली में विमोचन…

10 minutes ago

हुनरमंद युवाओं का रोजगार कोई नहीं छीन सकता, लखनऊ में पीएम मोदी ने समझाया कौशल का महत्व

लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि…

22 minutes ago

ITI डॉलीगंज के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा, बताया कैसे साकार होगा कौशल विकास

आईटीआई डॉलीगंज, श्री विजयपुरम में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. इसमें अंडमान…

30 minutes ago

‘आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत…’, इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के हीरो निखिल चौधरी; जानें भारत कनेक्शन?

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑलराउंडर निखिल चौधरी के दमदार प्रदर्शन…

51 minutes ago

अमित शाह ने की अरुणाचल की विकास योजनाओं की समीक्षा, बोले- घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं बचा

अरुणाचल प्रदेश दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक…

1 hour ago