डॉ. विजय राय सहारा मीडिया ग्रुप में वर्षों से सेवाएं दे रहे थे. नोएडा में उनका निवास था.
Vijay Rai Sahara: देश के वरिष्ठ पत्रकार एवं राष्ट्रीय सहारा समाचार पत्र के समूह संपादक डॉ. विजय राय नहीं रहे. आज उनका हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया. वे कैंसर से पीड़ित थे. वे मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में भर्ती रहे थे.
डॉ. विजय राय के देहावसान की सूचना मिलते ही पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई. रविवार दोपहर नोएडा में उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके अंतिम संस्कार में सहारा समूह और भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के अधिकतर सदस्य पहुंचे.
भारत एक्सप्रेस के सीएमडी एवं एटिडर-इन-चीफ उपेन्द्र राय उनकी अंत्येष्टि में शामिल हुए. सीएमडी उपेन्द्र राय ने डॉ. विजय राय को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों के साथ शोक-संवेदनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने सोशल मीडिया पर डॉ. विजय राय के साथ अपनी यादें साझा कीं. अंत्येष्टि के दौरान उनकी अर्थी को कंधा दिया.
डॉ. विजय हँसमुख, विनम्र, सरल और बहुत मिलनसार शख्सियत थे. उनके असमय निधन की सूचना जिसे भी मिल रही है, वो स्तब्ध हो जा रहा है.
डॉ. विजय राय राष्ट्रीय सहारा अखबार के ग्रुप एडिटर हुआ करते थे. बाद में वे प्रिंट के सलाहकार बनाए गए थे. उन्हें सहारा मीडिया के टीवी विंग का भी सलाहकार बनाया गया.
अपने करियर की शुरूआत डॉ. विजय राय ने अकादमिक जगत में एक शिक्षक के रूप में की थी, लेकिन पत्रकारिता में रुचि के चलते उन्होंने बतौर पत्रकार राष्ट्रीय सहारा अखबार में संवाददाता के रूप में कार्य करना प्रारंभ कर दिया. उन्हें मीडिया जगत में खबरों के चुनाव, प्रस्तुतिकरण और चुटीली हेडलाइन्स देने के लिए जाना जाता है.
सहारा न्यूज नेटवर्क के मैनेजमेंट ने उनके व्यापक अनुभव के मद्देनजर उनको अखबार के साथ-साथ टेलीविजन की भी जिम्मेदारी देते हुए पूरे न्यूज नेटवर्क के संपादकीय सलाहकार की जिम्मेदारी सौंप दी थी.
डॉ. विजय राय का जन्म छह जुलाई 1967 को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में हुआ था. उनकी प्रारम्भिक शिक्षा कुशीनगर और देवरिया में हुई, फिर उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से (वाराणसी) ग्रेजुएशन किया. उनके पिता महिमा राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा से संबद्ध थे.
यह भी पढ़िए: भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय की माताजी की 9वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा मंडप में हुई दर्दनाक भगदड़ के बाद कोलकाता पुलिस…
Navneet Kumar Murder Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोहम्मदपुर खाजे गांव के रहने वाले…
Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…
Devendra Fadnavis slams Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर पलटवार करते…
Pratapgarh Double Murder: थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के नया पुरवा लालू पट्टी गांव में मां और…
ND Tiwari Birth Anniversary: नारायण दत्त तिवारी भारतीय राजनीति के ऐसे दुर्लभ नेता थे, जिन्होंने…