ब्लॉग

21वीं सदी का पहला चौथाई: 2001 से 2025 तक की 25 प्रमुख घटनाएं

21st Century First 25 Years: 1 जनवरी 2026 को हम 21वीं सदी के पहले 25 वर्ष पूरे कर चुके हैं. इस दौर की 25 ऐसी घटनाओं को संक्षेप में दर्शाया गया है, जिन्होंने वैश्विक सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, तकनीक, राजनीति और पर्यावरण को गहराई से प्रभावित किया.

ये घटनाएं आतंकवाद की छाया से लेकर AI की क्रांति तक फैली हुई हैं. सदी की शुरुआत 9/11 हमलों (2001) से हुई, जिसमें लगभग 3,000 लोग मारे गए और “आतंक के खिलाफ युद्ध” शुरू हुआ. 2008 में मुंबई पर लश्कर-ए-तैयबा के हमले ने 166 जानें लीं और भारत की आंतरिक सुरक्षा की कमजोरियां उजागर कीं. उसी वर्ष वैश्विक वित्तीय संकट आया, जिसमें लेहमन ब्रदर्स के पतन ने दुनिया को मंदी में धकेल दिया.

तकनीकी क्षेत्र में बदलाव तेज रहे. 2003 में ह्यूमन जीनोम प्रोजेक्ट पूरा हुआ, 2004 में फेसबुक लॉन्च हुआ, 2005 में यूट्यूब ने वीडियो क्रांति लाई, 2007 में आईफोन ने स्मार्टफोन युग शुरू किया. 2009 में बिटकॉइन ने क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया खोली. 2012 में CRISPR-Cas9 ने जीन एडिटिंग को संभव बनाया, जबकि 2013 में एडवर्ड स्नोडेन ने NSA की जासूसी उजागर की. 2015 में ग्रेविटेशनल वेव्स की पुष्टि हुई और पेरिस समझौता हुआ, लेकिन 2025 तक 1.5°C की सीमा टूट गई.

वैश्विक उथल-पुथल और महामारी का दौर

2010 में अरब स्प्रिंग ने मध्य पूर्व को हिला दिया. 2016 में ब्रेक्सिट और डोनाल्ड ट्रंप का चुनाव ‘पॉपुलिज्म’ की नई लहर लाया. 2017 में #MeToo ने यौन उत्पीड़न के खिलाफ वैश्विक आंदोलन शुरू किया. 2020 में COVID-19 महामारी ने 70 लाख से अधिक जानें लीं. 2021 में अमेरिका अफगानिस्तान से वापस हुआ. 2022 में रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया और ChatGPT ने जनरेटिव AI को आम बना दिया.

ऑपरेशन सिंदूर: भारत की बदलती सामरिक नीति

भारत के संदर्भ में 2025 सबसे महत्वपूर्ण रहा. अप्रैल 2025 में पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटक मारे गए, जिसके जवाब में मई 2025 में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया. इस अभियान में पाकिस्तान और PoK में जैश-ए-मोहम्मद व लश्कर-ए-तैयबा के 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल और हवाई हमले किए गए. यह भारत की उस नई नीति का प्रतीक बना, जिसमें सीमा पार आतंकवाद को सीधे ‘युद्ध की कार्रवाई’ (Act of War) माना गया. यह संघर्ष कुछ दिनों तक चला और अंततः 10 मई को सीजफायर हुआ.

ये भी पढ़ें- श्रीलाल शुक्ल की जन्म शताब्दी: राग दरबारी का अमर स्वर

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तिवारी, संपादकीय सलाहकार

Recent Posts

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

6 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

24 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

27 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

44 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

1 hour ago