PM Modi Letter to VV Rajesh: साल 2026 का सूरज केरल की राजनीति में एक नया सवेरा लेकर आया है. तिरुवनंतपुरम नगर निगम में पिछले 45 वर्षों से चला आ रहा वामपंथी शासन का अंत हो गया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता वीवी राजेश ने मेयर पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया है. इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीवी राजेश को एक बेहद भावुक और दिल को छू लेने वाला पत्र लिखा है, जो अब चर्चा का विषय बन गया है.
पीएम मोदी ने अपने पत्र में लिखा कि त्योहारों के मौसम और 2026 की शुरुआत के बीच, तिरुवनंतपुरम जैसे महान शहर ने एक नया इतिहास लिखा है. उन्होंने वी.वी. राजेश को मेयर और श्रीमती जी.एस. आशा नाथ को डिप्टी मेयर बनने पर बधाई दी. पीएम ने लिखा-
‘यह जीत सिर्फ एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि एक ऐसा मील का पत्थर है जिसे सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा. उन्होंने कहा कि श्री पद्मनाभस्वामी के आशीर्वाद से पवित्र यह भूमि विचारकों और संतों की रही है, और ऐसे शहर का आशीर्वाद मिलना विनम्र करने वाला है.’
अपने पत्र में प्रधानमंत्री ने केरल की पुरानी राजनीतिक व्यवस्था पर कड़ा प्रहार किया. उन्होंने लिखा कि दशकों से केरल में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मुश्किल रास्तों पर चलकर काम किया है. राज्य की राजनीति पर एलडीएफ (LDF) और यूडीएफ (UDF) का दबदबा रहा है, जिन्होंने भ्रष्टाचार और हिंसा की संस्कृति को बढ़ावा दिया. पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली में दोस्त और केरल में दुश्मन होने का इनका ‘फिक्स्ड मैच’ अब जल्द ही खत्म होने वाला है. केरल की जनता अब बदलाव चाहती है.
ये भी पढ़ें: ‘रिपोर्ट दो..’, हाईकोर्ट पहुंचा इंदौर का ‘पानी कांड’, 10 मौतों पर सरकार तलब
पीएम मोदी के इस पत्र को पाकर नवनिर्वाचित मेयर वीवी राजेश भावुक हो गए. उन्होंने इसे प्रधानमंत्री की ओर से केरल को दिया गया ‘नए साल का तोहफा’ बताया. राजेश ने कहा कि तिरुवनंतपुरम में हुआ यह राजनीतिक बदलाव रातों-रात नहीं हुआ, बल्कि यह भाजपा कार्यकर्ताओं की दशकों की कड़ी मेहनत और बलिदान का नतीजा है.
प्रयागराज में 12,000 करोड़ की लागत से 60 किमी लंबे मेट्रो प्रोजेक्ट का ब्लूप्रिंट तैयार…
जनजातीय गौरव दिवस पर पीएम मोदी ने कहा कि देश को माओवादी आतंक से मुक्ति…
लोक आस्था के महापर्व छठ की गूंज बिहार के सीवान से लेकर अमेरिका के शिकागो…
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में बीजेपी बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है. रिपोर्ट के…
बाबा हरिदास ने करीब 66 वर्षों तक मौन व्रत रखकर योग, ध्यान और भारतीय आध्यात्मिक…
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और सरफराज खान का दोस्तों के साथ मटन…