ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार: ट्रेन में टिकट चेकिंग के विरोध में गुस्साई भीड़ ने किया पथराव, 5 TTE समेत कई घायल

बिहार: ट्रेन में टिकट चेकिंग के विरोध में गुस्साई भीड़ ने किया पथराव, 5 TTE समेत कई घायल – बिहार की एक ट्रेन में शुक्रवार देर शाम पथराव का मामला सामने आया है. समस्तीपुर मंडल के तहत मधेपुरा जिले में यह घटना हुई. जानकारी के अनुसार मधेपुरा जिले में शुक्रवार शाम ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने के तुरंत बाद गुस्साई भीड़ द्वारा पथराव किया गया. इससे 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. साथ ही पांच टीटीई रेलवे के कर्मचारियों को भी चोटे आईं हैं. गुस्साई भीड़ के पथराव के चलते ट्रेन की एक बोगी क्षतिग्रस्त हो गई है. माना जा रहा है कि यह पथराव टिकट चेक करने के विरोध में था. गुस्साए लोगों ने इसलिए पथराव किया क्योंकि TTE द्वारा उनका टिकट चेक किया जा रहा था. रिपोर्ट्स के अनुसार पैसेंजर ट्रेन (05229) बिहारीगंज से सहरसा जा रही थी, तभी यह पथराव की घटना हुई है. जैसे ही ट्रेन बुढ़मा स्टेशन पर रुकी, भीड़ ने इंजन से सटे एक बोगी पर पथराव करना शुरू कर दिया. रेलवे अधिकारियों की एक टीम यात्रियों से टिकट की जांच कर रही थी. पथराव को देख कई यात्री सीट के नीचे छिपकर खुद को बचाने में कामयाब रहे, लेकिन कई कर्मचारियों और यात्रियों को चोटें आईं हैं.

Satwik Sharma

Recent Posts

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

13 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

18 minutes ago

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

20 minutes ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

33 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

41 minutes ago