पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार थाना इलाके में स्थित जिंजर होटल की तीसरी मंजिल पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची 11 फायर टेंडर ने आग पर काबू पाया. इस आग की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. दरअसल मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे के आसपास फायर विभाग को जानकारी मिली थी कि जिंजर होटल के तीसरे फ्लोर पर आग लग गई है. मामले की जानकारी मिलने के बाद फायर विभाग की करीब 6 गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया लेकिन हालातों को देखते हुए गाड़ियों की संख्या बढ़ते हुए 11 पहुंच गई. जानकारी के मुताबिक जिस वक्त आग लगी उस समय होटल में 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे. बाहर निकले लोग बेहद घबराए हुए थे, कुछ लोग रो रहे थे अचानक से लगी आग और धुएं की वजह से लोगों में काफी घबराहट थी.. जानकारी के मुताबिक किसी को कोई चोट नहीं लगी है. ज्यादा धुआं होने वजह से कुछ लोग घबरा गए थे.
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…
देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…