ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF)की दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने दो हफ्तो मे सभी पक्षो से जवाब मांगा. कोर्ट ने कहा कि कई आपत्तियां फुटबॉल फेडरेशन, AIFF के प्रारूप संविधान को लेकर प्राप्त हुई. संविधान के मसौदे पर दी गई आपत्तियों को सारणीबद्ध करें. जिससे संविधान को अंतिम रूप दिया जा सके. कोर्ट ने पूर्व AIFF प्रेसिडेंट प्रफुल्ल पटेल के खिलाफ दाखिल याचिका पर नोटिस जारी किया. पूर्व प्रेसिडेंट पटेल के खिलाफ आरोप की कोर्ट के आदेश के बाद भी फेडरेशन का पद नहीं छोड़ा और चुनाव में हस्तक्षेप करते रहे. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने AIFF को संचालन करने वाली समिति को भंग कर दिया था. भारत में इस साल अंडर-17 महिला फुटबॉल वर्ल्डकप का आयोजन करा था और स्पेन ने मैच को जीता था. बतादें कि प्रफुल्ल पटेल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता हैं. सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्हें पद से हटाया और बाद में एक समिति बनाई गई. हालांकि FIFA इससे भी संतुष्ट नहीं हुआ क्योंकि इससे भी AIFF स्वतंत्र नही बना. इसी वजह से थर्ड पार्टी के दखल का हवाला देते हुए FIFA ने AIFF को निलंबित किया और फुटबॉल वर्ल्डकप की दावेदारी भी वापस ले ली.
इक्वाडोर के ग्वायाकिल शहर के परपेतुओ सोकोरो चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान दीवार पर…
Who is Gangster Anil Pandit: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की…
Rajasthan Tiger Reserve: राजस्थान में रणथंभौर और सरिस्का समेत 5 टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए…
PM Modi Navratri Fast Diet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 4 दशकों से भी अधिक समय…
Karwa Chauth Kab Hai: करवा चौथ 2026 में 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। जानें शुभ…
Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र और सक्रिय मौसमी सिस्टम…