नवीनतम

T20 World Cup: पाकिस्तान का 13 साल का सूखा खत्म, न्यूजीलैंड को सेमिफाइनल मुकाबले में हराकर फाइनल में मारी एंट्री

पाकिस्तान ने टी20 विश्वकप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम को 7 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान की टीम 13 साल बाद फाइनल में पहुंची है. कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के अर्धशतक के दम पर पाकिस्तान ने न्यजीलैंड को अहम मकाबले में हराकर फाइनल में जगह बना ली है.

इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. न्यूजीलैंड की ओर से डेरेल मिचेल ने 53 और कप्तान केन विलियमसन ने 46 रनों की पारी  खेलकर टीम के स्कोर  को 150 के पार पहुंचाकर पाकिस्तान के सामने 153 रनों का टारगेट रखा. पाकिस्तान की तरफ से तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए.

बाबर-रिजवान ने टीम को फाइनल में पहुंचाया

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने शानदार शुरुआत की. टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने बेहतरीन और ठोस बल्लेबीजी की. दोनों ने पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी कर फाइनल में प्रवेश करने के लिए रास्ते आसान कर दिए. बाबर ने 53 और रिजवान ने 52 रनों की अर्धशतकीय और मैच जीताऊ पारी खेलकर 13 साल बाद पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा दिया.

13 साल बाद फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान

पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को आज पहले सेमिफाइनल में हराकर 13 नवंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले में जगह बना ली है. पाकिस्तान को वर्ल्डकप टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने के लिए 13 सालों का लंबा इंतजार करना पड़ा. पाकिस्तान की टीम इससे पहले आखिरी बार साल 2009 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में एंट्री की थी.

1992 में न्यूजीलैंड को हराकर बना था चैंपियन

पाकिस्तान की टीम ने 1992 विश्वकप में भी सेमीफाइनल मुकाबले में न्यजीलैंड की टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. उस साल पाकिस्तान की टीम फाइनल मुकाबले को जीतकर विश्वव चैंपियन बना था.  इस बार की तरह साल 1992 में भी ऑस्ट्रेलिया ही विश्वकप की मेजबानी कर रहा था बस फर्क इतना है कि वो 50-50 फार्मेट था और 2022 में टी20 फार्मेट चल रहा है.

इसके साथ एक और चीज जो बिल्कुल समान थी वो यह कि साल 1992 में भी दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच था और इस साल भी 10 नवंबर को भारत और इंग्लैंड का मुकाबला एडिलेड के मैदान पर खेला जाएगा.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

3 minutes ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

24 minutes ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

2 hours ago