Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

AIFF की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कोर्ट-दो हफ्तो में सभी पक्ष जवाब दाखिल करे

ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF)की दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने दो हफ्तो मे सभी पक्षो से जवाब मांगा. कोर्ट ने कहा कि कई आपत्तियां फुटबॉल फेडरेशन, AIFF के प्रारूप संविधान को लेकर प्राप्त हुई. संविधान के मसौदे पर दी गई आपत्तियों को सारणीबद्ध करें. जिससे संविधान को अंतिम रूप दिया जा सके. कोर्ट ने पूर्व AIFF प्रेसिडेंट प्रफुल्ल पटेल के खिलाफ दाखिल याचिका पर नोटिस जारी किया. पूर्व प्रेसिडेंट पटेल के खिलाफ आरोप की कोर्ट के आदेश के बाद भी फेडरेशन का पद नहीं छोड़ा और चुनाव में हस्तक्षेप करते रहे.  पिछली सुनवाई में कोर्ट ने AIFF को संचालन करने वाली समिति को भंग कर दिया था. भारत में इस साल अंडर-17 महिला फुटबॉल वर्ल्डकप का आयोजन करा था और स्पेन ने मैच को जीता था. बतादें कि प्रफुल्ल पटेल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता हैं. सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्हें पद से हटाया और बाद में एक समिति बनाई गई. हालांकि FIFA इससे भी संतुष्ट नहीं हुआ क्योंकि इससे भी AIFF स्वतंत्र नही बना. इसी वजह से थर्ड पार्टी के दखल का हवाला देते हुए FIFA ने AIFF को निलंबित किया और फुटबॉल वर्ल्डकप की दावेदारी भी वापस ले ली.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital