Indore News: इंदौर जिले में चोइथराम हॉस्पिटल के सामने स्थित पार्किंग में खड़ी दो बसों में आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते दोनों यात्री बसें जलकर खाक हो गईं. आग लगने के स्थान पर ही पेट्रोल पंप भी था वो तो गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.
जिले के राजीव गांधी प्रतिमा चौराहे के पास स्थित राजरतन टूर ट्रेवल्स की पार्किंग में हादसा हो गया. यहां खड़ी दो बसों में अचानक आग लग गई. अचानक लगी आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते दोनों बसें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं. फायर ब्रिगेड के चलते बड़ा हादसा टल गया.
फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची
Indore News: घटना की सूचना मिलते ही भंवरकुआं और राजेंद्र नगर पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची. वहीं फायर ब्रिगेड को भी तत्काल सूचना दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची. आग इतनी भीषण थी कि दमकल कर्मियों को आग बुझाने में मशक्कत करनी पड़ी. कई प्रयासों के बावजूद बसों को बचाया नहीं जा सका. हालांकि फायर ब्रिगेड की तत्परता के चलते आग को फैलने से रोक लिया गया. और कोई भारी नुकसान नहीं हुआ.
ये भी पढ़े Arunachal Pradesh: पेमा खांडू के रिश्तेदारों की कंपनियों के अनुबंध आवंटन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
Indore News: घटनास्थल के पास ही दो पेट्रोल पंप भी स्थित है. अगर आग और ज्यादा फैलती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था. गनीमत रही कि समय रहते फायर ब्रिगेड ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मामले की जांच कर रही है.
भारत एक्सप्रेस
महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…
Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…
Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…
दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…
Lalu family Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पटना में तेज प्रताप यादव के आवास…
CR Park Durga Puja: दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (CR Park) स्थित काली मंदिर में…