ब्रेकिंग न्यूज़

पीएम मोदी ने मन की बात में कहा की- भारत ने आज़ादी के 75 साल पूरे किए और इसी साल अमृत काल का प्रारंभ हुआ

देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात में कहा कि 2022 कई मायनों में प्रेरक और अद्भुत रहा। इस साल भारत ने आज़ादी के 75 साल पूरे किए और इसी साल अमृत काल का प्रारंभ हुआ.

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि आज़ादी के 75 वर्ष के इस अभियान में पूरा देश तिरंगामय हो गया. 6 करोड़ से ज़्यादा लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी भी भेजी. इस साल भारत को G20 समूह की अध्यक्षता की ज़िम्मेदारी भी मिली है. साल 2023 को G20 के उत्साह को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है.

उन्होंने कहा कि आज दुनिया भर में धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार भी मनाया जा रहा है. यह ईसा मसीह के जीवन, उनकी शिक्षाओं को याद करने का दिन है. मैं आप सबको क्रिसमस की शुभकामनाएं देता हूं.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज हम सबके श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपयी का जन्मदिन है. वे एक महान राजनेता थे जिन्होंने देश को असाधारण नेतृत्व दिया. हर भारतवासी के ह्रदय में उनके लिए एक खास स्थान है. वे भारत को हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले गए. मैं एक बार फिर अटल जी के ह्रदय से नमन करता हूं.
PM नरेंद्र मोदी हमने भारत से स्मॉल पॉक्स, पोलियो, गिनी वॉर्म जैसी बिमारियों को समाप्त करके दिखाया है. एक और बिमारी समाप्त होने की कगार पर है जिसका नाम काला अजार है. यह बीमारी बिहार और झारखंड के 4 ज़िलों में सिमट के रह गई है. हम भारत को 2025 तक TB मुक्त करने का प्रयास कर रहे हैं.
मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि UN ने ‘नमामि गंगे मिशन’ को इकोसिस्टम को पुनर्स्थापित करने वाली दुनिया के टॉप 10 पहल में शामिल किया है. यह और भी खुशी की बात है कि दुनिया भर में ऐसी 160 पहलों में से नमामि गंगे को चुना गया है.

Satwik Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

41 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

1 hour ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

1 hour ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

1 hour ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago