ब्रेकिंग न्यूज़

राजबब्बर नाराज UP में भारत जोड़ो यात्रा की समिति से नाम नदारद

राजबब्बर नाराज क्यों? UP में भारत जोड़ो यात्रा की समिति से नाम नदारद – राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले पूर्व यूपी कांग्रेस अध्यक्ष और अभिनेता राजबब्बर पार्टी से बेहद नाराज़ हैं. पिछले कुछ वक्त से सियासत की बजाय अभिनय और परिवार को समय दे रहे राजबब्बर भले ही अब तक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से दूर रहे हों. लेकिन वो यूपी चुनाव में अपनी अनदेखी के पुराने गिले शिकवों को भुलाकर यात्रा के उत्तर प्रदेश में आने पर उसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहते थे. हालांकि भारत जोड़ो यात्रा के यूपी आगमन पर उसके कुशल संचालन के लिए बनी पार्टी की समन्वय समिति से उनका नाम नदारद है, जबकि सलमान खुर्शीद, अजय लल्लू और निर्मल खत्री सरीखे बाकी तीनों पूर्व अध्यक्षों को इस समिति में अहम ज़िम्मेदारी दी गयी है. इसके अलावा इस समन्वय समिति में पूर्व सांसदों और विधायकों को भी रखा गया है, लेकिन लम्बी-चौड़ी कमेटी में राजबब्बर का नाम न होना खुद उन्हें भी चौंका गया है और उनकी नाराज़गी को बढ़ा गया है. सलमान खुर्शीद को समिति का समन्वयक और आराधना मिश्रा को सह-समन्वयक बनाया गया है

Satwik Sharma

Recent Posts

चीन की घटती आबादी: भारत के लिए नया भू-राजनीतिक खतरा?

मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…

10 minutes ago

होर्मुज में बर्बाद हुआ तेल: भारत का होता तो कब तक थमता देश? रेल, रसोई, सड़क, फ्लाइट से समझें आंकड़े

Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…

27 minutes ago

अंतरिक्ष में चमकेगा भारत! 2563 करोड़ के GSAT-7C प्रोजेक्ट से मजबूत होगी वायुसेना

भारत अपनी सैन्य ताकत को अंतरिक्ष तक बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 2,563 करोड़…

27 minutes ago

‘सेवा ही साधना है’, नवरात्रि पर गौतम अदाणी ने लिया गुरुदेव का आशीर्वाद, समाज सेवा पर दिया जोर

नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…

33 minutes ago

लखनऊ में ‘सनातन विरोधी रावण’ पोस्टर से सियासी बवाल; अतीक-अखिलेश-राहुल एक साथ, मस्क-सोरोस तक निशाने पर

UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…

47 minutes ago

क्रिकेट इतिहास का काला दिन: पिच विवाद के बाद भड़की भीड़, हैदराबाद टेस्ट में जमकर हुई थी तोड़फोड़

18 अक्टूबर 1969 को हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान…

56 minutes ago