ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान: DSP को बीजेपी सांसद बालकनाथ की धमकी- ‘तू अब शांति से नहीं रह पाएगा…’

अलवर जिले के बहरोड़ में पुलिस की कार्यशैली से नाराज स्थानीय सांसद बालकनाथ और बहरोड़ डीएसपी आनंद राव के बीच जमकर तीखी नोक-झोंक हुई. इस दौरान बालकनाथ के साथ धक्का-मुक्की भी हुई. इससे बीजेपी सांसद उग्र हो गए और पुलिस अधिकारी को वर्दी वाला गुंडा करार दिया. साथ ही कहा कि डीएसपी स्थानीय विधायक की चमचागिरी में लगा रहता है. विधायक के इशारे पर ही डीएसपी निर्दोष लोगों पर कार्रवाई कर रहा है.दरअसल, बीती 5 जनवरी को बहरोड़ में गैंगस्टर विक्रम उर्फ लादेन पर फायरिंग हुई थी. इस मामले का आरोपी रामफल गुर्जर बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां और सांसद बालकनाथ के साथ एक कार्यक्रम में मंच पर नजर आया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को आरोपी रामफल गुर्जर के साथ दिखने वाले कांग्रेस और बीजेपी के चार नेताओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. इसी के चलते दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं ने थाना घेर लिया और दबाव बनाकर चारों को छुड़ा लिया. इसी मामले में सांसद बालकनाथ भी थाने जा पहुंचे और धक्का मुक्की हुई तो उन्होंने डीएसपी को धमका दिया.

कमल तिवारी

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago