रमजान के दौरान वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में वूजू के लिए व्यवस्था किए जाने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार. सुप्रीम कोर्ट 14 अप्रैल को सुनवाई करेगा. मस्जिद की इंतजामिया कमेटी की तरफ से चीफ जस्टिस से जल्द सुनवाई की मांग की गई. बतादें की ज्ञानवापी परिसर में मिली शिवलिंग को लेकर अगस्त 2021 में 5 महिलाओं ने श्रृंगार गौरी में पूजन और विग्रहों की सुरक्षा को लेकर याचिका डाली थी. इस पर सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर ने कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर ज्ञानवापी का सर्वे कराने का आदेश दिया था. हिंदू पक्ष ने दावा किया था कि सर्वे के दौरान शिवलिंग मिला. जबकि मुस्लिम पक्ष का दावा था कि ये एक फव्वारा है. इसके बाद हिंदू पक्ष ने विवादित स्थल को सील करने की मांग की थी. सेशन कोर्ट ने सील करने का आदेश दिया था. इसके खिलाफ मुश्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था.
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…