देश

Gujarat: कौन हैं काजल हिंदुस्तानी ? जिन्हें गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार, रामनवमी पर हुई हिंसा से जुड़ा है मामला

Kajal Hindustani: रामनवमी के दिन गुजरात के कई हिस्सों में हिंसा भड़की थी. इस मामले में पुलिस ने रविवार को काजल हिंदुस्तानी को गिरफ्तार किया है. वह एक दक्षिणपंथी कार्यकर्ता है और उन्होंने रामनवमी के समय भड़काऊ भाषण दिया था. जिसके लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है. उन पर आरोप है कि उनके भड़काऊ भाषण के बाद ऊना में हिंसा भड़क गई थी.

पुलिस ने बताया कि हिंदुस्तानी ने रविवार सुबह ऊना (Una) में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. जानकारी के मुताबिक, काजल हिंदुस्तानी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया. जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

VHP के कार्यक्रमों में होती रही हैं शामिल

काजल हिंदुस्तानी विश्व हिंदू परिषद (VHP) द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में नियमित रूप से शामिल होती रही हैं. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने बारे में जानकारी दी है कि वह एक इंटरप्रेन्योर, रिसर्च एनालिस्ट, सामाजिक कार्यकर्ता और राष्ट्रवादी भारतीय हैं. VHP द्वारा 30 मार्च को रामनवमी के अवसर पर आयोजित एक सभा में कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने के 2 दिन बाद दो अप्रैल को काजल हिंदुस्तानी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

यह भी पढ़ें-  Jharkhand: …फिर हिंसा की आग में जला जमेशदपुर, धार्मिक झंडे से बांधा मांस का टुकड़ा, भारी बवाल, शहर में धारा 144 लागू, इंटरनेट बंद

कौन हैं काजल हिंदुस्तानी ?

काजल हिंदुस्तानी का असली नाम काजल सिंहला है और वह गुजरात के जामनगर में रहती हैं. वो अक्सर विश्व हिंदू परिषद का कार्यक्रमों में नजर आती हैं. काजल का कहना है कि उन्हें भारतीय होने पर गर्व है. उनके ट्विटर पर 92 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. खास बात यह है कि पीएम मोदी (PM Modi) भी उन्हें फॉलो करते हैं.

पुलिस ने मुताबिक, काजल हिंदुस्तानी के भड़काऊ भाषण के बाद दो दिन तक ऊना में सांप्रदायिक तनाव बना रहा, जिसके परिणामस्वरूप दो समुदायों के बीच झड़प हुई और एक अप्रैल की रात पथराव हुआ. पुलिस ने दंगा करने के आरोप में भीड़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी और 80 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

8 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

17 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

28 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

30 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

1 hour ago