ब्रेकिंग न्यूज़

वाशिंगटन: साउथ चाइना सी में आमने-सामने आए चीन और अमेरिकी विमान, दोनों के बीच 20 फीट की दूरी रह गई थी

वाशिंगटन: साउथ चाइना सी में आमने-सामने आए चीन और अमेरिकी विमान: दोनों के बीच 20 फीट की दूरी रह गई थी, चीनी पायलट पर खतरनाक पैंतरेबाजी के आरोप – अमेरिकी सेना ने बताया है कि 21 दिसंबर को साउथ चाइना सी पर रूटीन ऑपरेशन के दौरान एक चीनी फाइटर जेट अमेरिकी एयरफोर्स के विमान से टकराने से बाल-बाल बचा। चीनी फाइटर जेट अमेरिकी एयरक्राफ्ट के इतने नजदीक आ गया था कि दोनों के बीच केवल 20 फीट की दूरी रह गई थी। अमेरिका की मिलिट्री ने बयान जारी कर चीनी सेना के पायलट पर खतरनाक तरीके से J-11 जेट उड़ाने के आरोप लगाए हैं। अमेरिका ने कहा कि चीनी पायलट की पैंतरेबाजी बड़े हादसे में बदल सकती थी। चीन का फाइटर जेट अमेरिकी एयरफोर्स RC-135 प्लेन की नाक की सीध में आ गया था। जिसके बाद अमेरिकी पायलट को दोनों की टक्कर होने से बचाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अमेरिका ने चीन पर आरोप लगाया है कि वहां की सेना साउथ चाइना सी पर लगातार इस तरह के हवाई गतिरोध पैदा कर रही है। जो हमारे लिए चिंता का विषय है।

Satwik Sharma

Recent Posts

दिल्ली हाईकोर्ट ने युवा वकील की तैयारी और सीनियर के रवैये की सराहना की, कहा- यह हमें उम्मीद देता है

दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…

54 seconds ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बैन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, यूथ कांग्रेस बोली- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार

इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…

9 minutes ago

स्मित मच्छर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस; माथा चूमकर बोले- ‘हमें गर्व है कि…’

Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…

44 minutes ago

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, शव के चिथड़े उड़ गए

Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…

1 hour ago