देश

UP: चंदौली में अस्पताल के बाहर ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट, हादसे में 2 लोगों की मौत, 500 मीटर तक गूंजी आवाज

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली में आज (शुक्रवार) को बड़ा हादसा हो गया. दरअसल, एक निजी अस्पताल में गाड़ी से ऑक्सीजन सिलेंडर उतारते समय जोरदार विस्फोट हो गया. इस विस्फोट में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि घमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज 500 मीटर तक सुनाई दी. वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची. जिसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

घटना मुगलसराय कोतवाली स्थित रवि नगर इलाके में दयाल हॉस्पिटल में घटित हुई. शुक्रवार सुबह हर रोज की तरह ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर गाड़ी अस्पताल पहुंची. अस्पातल में आपूर्ति के लिए गाड़ी से ऑक्‍सीजन सिलेंडर उतारे जा रहे थे. इसी बीच सिलेंडर किसी वजह से ब्लास्ट हो गया. हालांकि विस्फोट किस वजह से हुआ. इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. हादसे में दो लोग इसकी चपेट में आ गए. बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि धमाके दोनों के शरीर के चीथड़े उड़ गए.

विस्फोट के बाद इलाके का मंजर भयावह

विस्फोट की वजह से जो बाद में हालात हुए उससे लोग सहम उठे. विस्फोट की आवाज आधे किलोमीटर दूर तक गई. कई घरों की दिवारों में दरार पड़ गई. कई घरों के शीशे टूट गए. दूसरी तरफ हादसे में दो लोगों की जान चली गई. जोरदार विस्फोट की वजह से दोनों के शरीर के चीथड़े उड़ गए. घटना के बाद माहौल काफी भायवह हो गया था. सिलेंडर विस्फोट की आवाज सुनकर लोगों को ऐसा लगा जैसे कहीं कोई बम ब्लास्ट हो गया हो. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

ये भी पढ़ें- जब अमेरिका में अपनी मां को याद करते हुए रो पड़े थे प्रधानमंत्री मोदी, फेसबुक संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने दिया था दिलासा

दोनों मृतक ऑक्‍सीजन सिलेंडर सप्‍लाई का काम करते थे

जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए. पुलिस अधीक्षक अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्‍होंने बताया कि विस्‍फोट किस वजह से हुआ अभी पता नहीं चल सका है. हालांकि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया गया है. सबूत जुटाए जा रहे हैं. उन्‍होंने बताया कि दोनों मृतक ऑक्‍सीजन सिलेंडर सप्‍लाई का काम करते थे. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. यह भी जांच की जा रही है कि क्या ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिलिंग का काम तो नहीं हो रहा था. साथ ही उसकी पैकिंग सही हुई थी या नहीं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

26 minutes ago

दिल्ली हाईकोर्ट ने युवा वकील की तैयारी और सीनियर के रवैये की सराहना की, कहा- यह हमें उम्मीद देता है

दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…

34 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बैन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, यूथ कांग्रेस बोली- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार

इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…

42 minutes ago

स्मित मच्छर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस; माथा चूमकर बोले- ‘हमें गर्व है कि…’

Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…

1 hour ago

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, शव के चिथड़े उड़ गए

Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…

2 hours ago