Union Budget 2025: आज 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2025 का आम बजट पेश किया. इस बजट में केंद्र सरकार ने गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं, जिससे उनके जीवन में पॉजिटिव बदलाव हो सकता है. टैक्स से संबंधित भी एक बड़ा ऐलान हुआ है, जिसमें 12 लाख रुपये तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा.
वित्त मंत्री ने महिलाओं के लिए एक नई योजना का ऐलान किया. खासतौर पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए यह योजना महत्वपूर्ण है. इसके तहत, इन महिला उद्यमियों को अगले 5 वर्षों में 2 करोड़ रुपये तक का लोन मिल सकेगा. इसके साथ ही 5 लाख महिला उद्यमियों को इस योजना का लाभ मिलेगा, जो अब तक उद्यमिता की दिशा में कदम नहीं रख पाईं.
वहीं बजट 2025 में युवाओं के लिए कई अहम घोषणाएं की गईं. सबसे पहले, आईआईटी पटना के विस्तार की योजना का ऐलान हुआ. इसके अलावा, अगले पांच साल में मेडिकल शिक्षा में 75,000 सीटों की वृद्धि की जाएगी, जिससे अधिक युवाओं को चिकित्सा क्षेत्र में प्रवेश का मौका मिलेगा.
वित्त मंत्री ने स्टार्ट-अप के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. इसके तहत सरकार ने ‘फंड ऑफ फंड्स’ योजना के तहत 10,000 करोड़ रुपये का कोष उपलब्ध कराने की घोषणा की. इस योजना का उद्देश्य उभरते उद्यमियों की मदद करना और उन्हें अपनी कंपनियों के विकास के लिए पूंजी प्रदान करना है.
बजट में कृषि क्षेत्र और श्रम-प्रधान उद्योगों के लिए भी कई योजनाओं का ऐलान हुआ है. सरकार ने एसएमई और बड़े उद्योगों के लिए एक विनिर्माण मिशन बनाने की योजना बनाई है, जिससे इन क्षेत्रों की उत्पादकता बढ़ सके. इसके अलावा, श्रमिकों के लिए भी सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे, ताकि वे अधिक सुरक्षित और बेहतर कार्य परिस्थितियों में काम कर सकें.
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…