Budget 2025: वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट कल पेश होने वाला है. जिससे लोगो को काफी उम्मीदें है, कि लोगो को अनेको प्रकार के लाभ मिल सकते है. जिसमें एक अहम स्कीम है, महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना जिसमे महिलाओं को लाभ मिल सकता है. लेकिन इस बार देखना दिलचस्प ये होगा कि सरकार का इस बार बजट में क्या खास ऐलान होगा.
बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करते वक्त महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में कुछ बदलाव कर सकती है. जिसमें महिलाएं कम निवेश में भी शुरुआत कर सकती है. जिसको साल 2023 में मोदी सरकार ने ‘महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट’ नाम से महिलाओं के लिए योजना की शुरुआत की थी. इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को बचत के लिए प्रेरित करना था. इस स्कीम में कोई भी महिला निवेश कर सकती है.
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट देश की महिलाओं के लिए शुरू की गई एक खास योजना है, जो कम समय में अच्छा मुनाफा प्रोवाइड कराती है. इस योजना में महिलाओं को केवल 1000 रुपये से निवेश शुरू कर सकती हैं. वहीं अधिकतम 2 लाख रुपये तक का निवेश इस योजना में किया जा सकता है.
बता दें कि महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम के लॉन्च होने के केवल दो महीने के अंदर ही पांच लाख से ज्यादा अकाउंट ओपन हुए थे. इस योजना में कोई अभिभावक या महिला स्वयं या किसी नाबालिग लड़की के लिए निवेश की शुरुआत कर सकती है. यह कम समय की बचत योजना है, जिसमें कम से कम एक हजार रुपये और अधिकतम दो लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है. लेकिन सभी खाते में जमा कुल राशि दो लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. जिसमें महिलाओं को उनके निवेश पर 7.50 प्रतिशत का कंपाउंडिंग इंटरेस्ट मिलता है.
कोई भी महिला, महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम के अंतर्गत अकाउंट ओपन करवा सकती है. यदि लड़की की उम्र 18 साल से कम है तो वह अपने माता-पिता या अभिभावक की देख रेख में अकाउंट ओपन करवा सकती है.
वित्त वर्ष 2025-26 के लिए यूनियन बजट पेश में 1 दिन का समय बचा है. शनिवार यानी 1 फरवरी को केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अपना आठवां बजट पेश करेंगी, जबकि 6 महीने में दूसरी बार केंद्रीय बजट पेश करेंगी. इससे पहले उन्होंने जुलाई 2024 में लोकसभा चुनाव के बाद अपना सातवां बजट पेश किया. इस बजट से देश के तमाम सेक्टरो को कई बड़ी उम्मीदें हैं. इस बार देखना दिलचस्प ये होगा कि सरकार इस बजट में क्या खास ऐलान कर सकती है.
टैक्सपेयर्स से लेकर महिलाओं तक को इस बजट में कुछ खास मिलने की उम्मीदें हैं. बात करें महिलाओं की तो उन्हे उम्मीद है कि इस बजट में सरकार महिलाओं के लिए महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना में निवेश का समय बढ़ा सकती है. जिससे महिलाओं को अधिक वित्तीय लाभ मिलेगा.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…