Bharat Express DD Free Dish

Budget 2025 से महिलाओं को बड़ी उम्मीदें, महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में बदलाव संभव

महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना में निवेश की समय सीमा मार्च 2025 तक है. नए बजट में सरकार इसकी डेडलाइन बढ़ाने और निवेश की सीमा में बदलाव कर सकती है

Mahila Samman Saving Certificate
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Budget 2025: वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट कल पेश होने वाला है. जिससे लोगो को काफी उम्मीदें है, कि लोगो को अनेको प्रकार के लाभ मिल सकते है. जिसमें एक अहम स्कीम है, महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना जिसमे महिलाओं को लाभ मिल सकता है. लेकिन इस बार देखना दिलचस्‍प ये होगा कि सरकार का इस बार बजट में क्‍या खास ऐलान होगा.

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करते वक्त महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में कुछ बदलाव कर सकती है. जिसमें महिलाएं कम निवेश में भी शुरुआत कर सकती है. जिसको साल 2023 में मोदी सरकार ने ‘महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट’ नाम से महिलाओं के लिए योजना की शुरुआत की थी. इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को बचत के लिए प्रेरित करना था. इस स्कीम में कोई भी महिला निवेश कर सकती है.

क्‍या है महिला सेंविग सर्टिफिकेट स्‍कीम?

महिला सम्‍मान सेविंग सर्टिफिकेट देश की महिलाओं के लिए शुरू की गई एक खास योजना है, जो कम समय में अच्‍छा मुनाफा प्रोवाइड कराती है. इस योजना में महिलाओं को केवल 1000 रुपये से निवेश शुरू कर सकती हैं. वहीं अधिकतम 2 लाख रुपये तक का निवेश इस योजना में किया जा सकता है.

कितना कर सकते हैं निवेश

बता दें कि महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम के लॉन्च होने के केवल दो महीने के अंदर ही पांच लाख से ज्यादा अकाउंट ओपन हुए थे. इस योजना में कोई अभिभावक या महिला स्वयं या किसी नाबालिग लड़की के लिए निवेश की शुरुआत कर सकती है. यह कम समय की बचत योजना है, जिसमें कम से कम एक हजार रुपये और अधिकतम दो लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है. लेकिन सभी खाते में जमा कुल राशि दो लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. जिसमें महिलाओं को उनके निवेश पर 7.50 प्रतिशत का कंपाउंडिंग इंटरेस्ट मिलता है.

क्या है उम्र सीमा

कोई भी महिला, महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम के अंतर्गत अकाउंट ओपन करवा सकती है. यदि लड़की की उम्र 18 साल से कम है तो वह अपने माता-पिता या अभिभावक की देख रेख में अकाउंट ओपन करवा सकती है.

नये बजट में होगा बड़ा बदलाव

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए यूनियन बजट पेश में 1 दिन का समय बचा है. शनिवार यानी 1 फरवरी को केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अपना आठवां बजट पेश करेंगी, जबकि 6 महीने में दूसरी बार केंद्रीय बजट पेश करेंगी. इससे पहले उन्होंने जुलाई 2024 में लोकसभा चुनाव के बाद अपना सातवां बजट पेश किया. इस बजट से देश के तमाम सेक्टरो को कई बड़ी उम्मीदें हैं. इस बार देखना दिलचस्‍प ये होगा कि सरकार इस बजट में क्‍या खास ऐलान कर सकती है.

टैक्‍सपेयर्स से लेकर महिलाओं तक को इस बजट में कुछ खास मिलने की उम्‍मीदें हैं. बात करें महिलाओं की तो उन्हे उम्मीद है कि इस बजट में सरकार महिलाओं के लिए महिला सम्‍मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना में निवेश का समय बढ़ा सकती है. जिससे महिलाओं को अधिक वित्तीय लाभ मिलेगा.


ये भी पढ़ें: वित्त मंत्री आरके षणमुखम चेट्टी से लेकर निर्मला सीतारमण तक, देश के इतिहास में किसने सबसे ज्यादा बार पेश किया बजट….जानिए सब कुछ


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read