महाकुंभ के शुरुआती दौर से ही अदाणी समूह द्वारा मेला क्षेत्र में चलाए जा रहे सेवा कार्यों में सेवा भाव का महाकुंभ में अप्रतिम उदाहरण प्रस्तुत कर रहे अदाणी समूह के कर्मी. ग्राउंड लेबल पर हो रहे सेवा कार्यों पर अहमदाबाद मुख्यालय सहित चेयरमैन गौतम अदाणी ख़ुद पर्वेक्षण कर रहे ताकि व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलें. कस्टमर संतुष्टि में दक्ष 300 से ऊपर अदाणी एयरपोर्ट स्टाफ एवं 5000 से ऊपर अदाणी स्टाफ भी सेवाकार्यों में अपना स्वैक्षिक योगदान दे रहे हैं.
अदाणी समूह के कर्मी इस्कान के सहयोग से स्थान स्थान पर चल रहे भोजन व्यवस्था में न केवल हाथ बंटा रहे अपितु प्रतिदिन लाखों लोगों हेतु स्थापित रसोईघर में भोजन निर्माण में सहयोग कर रहे हैं. यह कर्मी स्थान स्थान पर गीता प्रेस के सौजन्य से प्रकाशित आरती संग्रह की 1 करोड़ पुस्तकों को फ्री में बाँटने हेतु भी सहयोग कर रहे. मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को स्नान में सुगमता हेतु चलाए जा रहे 4 दर्जन से ऊपर गोल्फ कार्ट के बेहतर संचालन में भी मदद कर रहे. अदाणी समूह के कर्मी रास्ता भटकने वाले श्रद्धालुओं, बिछड़े हुए को मिलाने में भी तत्परता के साथ सहयोग कर रहे.
सामाजिक सरोकारों के तहत अपनी प्रतिबद्धता के तहत अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी की प्रेरणा एवं निर्देश के क्रम में सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है उद्देश्य के तहत अदाणी समूह तीर्थ राज प्रयाग में चल रहे महाकुंभ में अपनी अग्रणी भूमिका में सेवा भाव से दिन रात जुटा है.
ये भी पढ़ें- गौतम अदाणी ने महाकुंभ भगदड़ पर जताया दुख, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…
Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…