बिजनेस

देश की टॉप 10 सबसे बड़ी कंपनियों ने एक हफ्ते में 1.35 लाख करोड़ रुपये गंवाए, आईटी कंपनियों को सबसे ज्यादा नुकसान

भारत की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण (Market Capitalization) में पिछले हफ्ते 1.35 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई, जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान टेक दिग्गज टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को हुआ.

TCS का मूल्यांकन (Valuation) 3 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 47,487 करोड़ रुपये घटकर लगभग 10.87 लाख करोड़ रुपये रह गया. पिछले हफ्ते, NSE बेंचमार्क निफ्टी 270 अंक या 1.09 प्रतिशत से ज्यादा गिरा.

पिछले हफ्ते TCS, भारती एयरटेल, ICICI बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और बजाज फाइनेंस के मार्केट कैप में कुल मिलाकर 1,35,349 करोड़ रुपये की गिरावट आई.

वैश्विक व्यापार चिंताओं के कारण शेयर बाजार में कमजोरी

वैश्विक व्यापार चिंताओं के कारण शेयर बाजार में कमजोरी का माहौल रहा, खासकर TCS और इंफोसिस जैसे आईटी शेयरों पर दबाव के कारण बाजार में सबसे ज्यादा गिरावट आई. जुलाई में निफ्टी आईटी इंडेक्स में 9.4 प्रतिशत की गिरावट आई, जो इस साल की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट थी.

उम्मीद से कम कमाई, वैश्विक तकनीकी क्षेत्र में कमज़ोरी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के कारण पुनर्गठन की चुनौतियां इसके मुख्य कारण थे. हाल ही में टीसीएस ने मध्यम और सीनियर लेवल के 12,200 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है.

इन कंपनियों का घटा बाजार पूंजीकरण

भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 29,936 करोड़ रुपये घटकर लगभग 10.75 लाख करोड़ रुपये रह गया. बजाज फाइनेंस का वैल्यूएशन 22,806 करोड़ रुपये घटकर लगभग 5.45 लाख करोड़ रुपये और इंफोसिस का वैल्यूएशन 18,694 करोड़ रुपये घटकर 6.11 लाख करोड़ रुपये रह गया.

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 11,584.43 करोड़ रुपये घटकर 7,32,864 करोड़ रुपये रह गया. आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 3,608 करोड़ रुपये घटकर 10,50,215 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 1,233 करोड़ रुपये घटकर 5,59,509 करोड़ रुपये रह गया.


ये भी पढ़ें: 2025 की पहली छमाही में भारत के टियर-1 शहरों में ₹3.6 लाख करोड़ के मकान बिके, प्रीमियम घरों की मांग में बड़ा उछाल

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

4 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

6 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

7 hours ago