बिजनेस

जुलाई के महीने में मिल सकती है खुशखबरी ! सरकार फिटमेंट फैक्टर पर कर रही है विचार

7th Pay Commission : अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोत्तरी के लिए पिटमेंट फैक्टर पर विचार कर रही है. 2017 से ही इसकी मांग हो रही है. फिटमेंट फैक्टर बेसिक सैलरी का 2.57 गुना तय है. लेकिन, डिमांड 3 गुना करने की है. हालांकि अभी तक इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई लेकिन अगर फिटमेंट को 3 गुना किया जाता है तो केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 26000 रुपए से ऊपर हो जाएगी.

केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में फिटमेंट फैक्टर का बड़ा योगदान होता है. दरअसल सातवें वेतन आयोग ( 7TH Pay Commission ) की सिफारिशों के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों का कुल वेतन,  भत्तों के अलावा बेसिक सैलरी और फिटमेंट फैक्टर से तय होता है.

कितनी बढ़ेगी सैलरी- कितनी बढ़ेगी सैलरी

जब सातवां वेतन आयोग लागू किया गया था तो कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 6 हजार रुपये थी, लेकिन उसके बाद न्यूनतम सैलरी 18000 रुपये हो गई. तीन गुना फिटमेंट फैक्टर बढ़ने की बात अगर कर्मचारी मान ली जाती है तो कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 26 हजार रुपये हो जाएगी.

DA में भी हो सकता है 4 फीसदी का इजाफा-

सरकार कर्माचरियों को महंगाई की मार से बचाने के लिए DA देती है. DA हर साल 2 बार दिया जाता है. पहले 6 महीने जनवरी से जून की महंगाई का औसत निकालती है. इसके बाद दूसरी छमाही में महंगाई का औसत निकाला जाता है. उसी के हिसाब से DA में इजाफा किया जाता है. DA हमेशा औसत महंगाई से ज्यादा होता है. अनुमान है कि जुलाई 2023 की अवधि के लिए महंगाई भत्ता कम से कम 4 फीसदी बढ़ाया जा सकता है. DA में बढ़ोतरी के बाद TA उसी आधार पर बढ़ाया जाता है. DA में बढ़ोतरी TA से भी लिंक्ड है. इसी तरह HRA भी तय होता है. जब सारे भत्ते कैलकुलेट हो जाते हैं तब केंद्रीय कर्मचारी की मंथली CTC तैयार होती है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago