Categories: दुनिया

EU इंडो-पैसिफिक मिनिस्ट्रियल फोरम की बैठक, विदेश मंत्री एस जयशंकर भाग लेने स्वीडन पहुंचे

विदेश मंत्री एस जयशंकर शनिवार को स्टॉकहोम पहुंचे. जयशंकर दूसरे ईयू इंडो-पैसिफिक मिनिस्ट्रियल फोरम (ईआईपीएमएफ) स्वीडन में भाग लेंगे. स्टॉकहोम की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान, मंत्री ईआईपीएमएफ को संबोधित करेंगे और शिखर सम्मेलन के मौके पर द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे. उनका अपने स्वीडिश समकक्ष टोबियास बिलस्ट्रॉम के साथ भारत, यूरोप और अमेरिका से जुड़े भारत त्रिपक्षीय फोरम के उद्घाटन सत्र में भी भाग लेने का कार्यक्रम है.

जयशंकर ने किया ट्वीट

जयशंकर ने ट्वीट में लिखा कि “ढाका से स्टॉकहोम तक, लेकिन अभी भी इंडो-पैसिफिक पर चर्चा हो रही है. ईयू इंडो-पैसिफिक मिनिस्ट्रियल के लिए स्वीडन पहुंचे” उन्होंने कहा, “ईयू-इंडो-पैसिफिक मिनिस्ट्रिया में सिंगापुर के एफएम @VivianBala को देखकर अच्छा लगा.”

स्थापना के 75 साल

विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा है, “यह EAM के रूप में उनकी पहली यात्रा होगी और ऐसे समय में होगी जब भारत और स्वीडन राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 साल मना रहे हैं.”

स्वीडन वर्तमान में यूरोपीय संघ की परिषद की अध्यक्षता करता है और मंत्री से उनकी यात्रा के दौरान भारत-यूरोपीय संघ संबंधों पर चर्चा करने की उम्मीद है, जिसके समापन पर वह आदान-प्रदान जारी रखने के लिए ब्रसेल्स के लिए प्रस्थान करेंगे.

भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद बैठक

ब्रुसेल्स में, वह वाणिज्य और उद्योग मंत्री, उपभोक्ता मामले और खाद्य और सार्वजनिक वितरण और कपड़ा पीयूष गोयल और रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी के साथ भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद की पहली मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेंगे.

जयशंकर बांग्लादेश से स्वीडन पहुंचे जहां उन्होंने शुक्रवार को छठे हिंद महासागर सम्मेलन को संबोधित किया था.

– भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

1 minute ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

8 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

8 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

9 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

10 hours ago