बिजनेस

भारत में बनेगा हेलिकॉप्टर निर्माण का नया इकोसिस्टम, अडानी डिफेंस की बड़ी साझेदारी

Adani-Leonardo Deal: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के निदेशक जीत अडानी ने मंगलवार को कहा कि कंपनी इटली की बहुराष्ट्रीय कंपनी लियोनार्डो हेलिकॉप्टर्स के साथ रणनीतिक साझेदारी के जरिए भारत में आने वाली पीढ़ियों के लिए हेलिकॉप्टर निर्माण क्षमताएं विकसित करेगी. इस सहयोग का उद्देश्य भारतीय धरती पर एक पूरी तरह एकीकृत हेलिकॉप्टर इकोसिस्टम खड़ा करना है.

साझेदारी की घोषणा के दौरान जीत अडानी ने बताया कि इस पहल के तहत भारत में निर्माण, असेंबली, प्रशिक्षण और विश्वस्तरीय सपोर्ट सुविधाएं विकसित की जाएंगी. उन्होंने कहा कि यह सहयोग सिर्फ आधारभूत ढांचे तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भारत की स्वदेशी हेलिकॉप्टर क्षमताओं में दीर्घकालिक भरोसा भी पैदा करेगा.

अडानी डिफेंस की बड़ी साझेदारी

इस करार के तहत अडानी डिफेंस और लियोनार्डो हेलिकॉप्टर्स मिलकर भारत में रोटरी-विंग विमानों का विकास, निर्माण और रखरखाव करेंगे. इसमें चरणबद्ध स्वदेशीकरण (फेज़्ड इंडिजिनाइजेशन) पर विशेष जोर दिया जाएगा. साथ ही, मजबूत मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल (MRO) सुविधाएं और व्यापक पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम भी स्थापित किए जाएंगे, ताकि भारतीय सशस्त्र बलों की परिचालन आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके.

जीत अडानी ने हेलिकॉप्टरों की सामाजिक भूमिका पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि मेडिकल सेवाओं, आपदा प्रबंधन और कनेक्टिविटी में हेलिकॉप्टरों की अहम भूमिका होती है. उन्होंने ब्राजील और जापान जैसे देशों का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां रोटरी-विंग विमानों के जरिए जान बचाने और समुदायों की मदद करने में बड़ी सफलता मिली है. भारत में बढ़ते शहरों और बढ़ती आकांक्षाओं के लिए ऐसी क्षमताएं बेहद जरूरी हैं.

सिविल और डिफेंस दोनों क्षेत्रों में मजबूती

अडानी डिफेंस के निदेशक ने कहा कि यह हेलिकॉप्टर पहल समूह की व्यापक एविएशन और एयरोस्पेस रणनीति के अनुरूप है, जिसमें फिक्स्ड-विंग और रोटरी-विंग दोनों प्लेटफॉर्म शामिल हैं. उन्होंने हाल ही में एम्ब्राएर के साथ घोषित सहयोग का भी जिक्र किया, जो सिविल और डिफेंस दोनों क्षेत्रों के लिए एक मजबूत राष्ट्रीय एविएशन इकोसिस्टम बनाने की दिशा में अहम कदम है.


ये भी पढ़ें: मार्केट खुलते ही आया ‘तूफान’, भारत-अमेरिका ट्रेड डील ने कराई सारी रिकवरी, सेंसेक्स-निफ्टी ने रचा इतिहास


जीत अडानी ने केंद्र सरकार के निरंतर समर्थन के लिए आभार जताया और कहा कि रक्षा सचिव और नागरिक उड्डयन सचिव की मौजूदगी भारत की विश्वस्तरीय एयरोस्पेस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह साझेदारी भारत की एयरोस्पेस महत्वाकांक्षाओं को नई मजबूती देगी और अहम रक्षा तकनीकों में आत्मनिर्भरता को और सशक्त करेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने 6 विकेट से जीता तीसरा टी20 और सीरीज पर किया कब्जा

India vs New Zealand: भारत ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड…

4 minutes ago

वोटर की जाति-धर्म पर तंज कसने पर घिरे CEO यूपी, बवाल के बाद मांगी माफी

यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…

21 minutes ago

एक नारा और बदल गई दुनिया, जानिए कैसे हर घर का हिस्सा बनी सिलाई मशीन

सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…

27 minutes ago

वेलिंगटन में अभिषेक का तूफान: 35 गेंदों में शतक, विराट को पीछे छोड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…

39 minutes ago

Jio IPO की लिस्टिंग पर सबकी नजर: पहले दिन खरीदें या करें इंतजार? एक्सपर्ट्स ने दी अहम सलाह

Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…

45 minutes ago

क्या E20 का विरोध था एक ‘पेड-कैंपेन’? नितिन गडकरी ने किया दावा

E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…

46 minutes ago