बिजनेस

अदाणी एंटरप्राइजेज ने Q2 में हासिल किया 84 प्रतिशत का नेट प्रॉफ़िट ग्रोथ, कोर इंफ्रा बिज़नेस चमके

अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) ने मंगलवार को जुलाई-सितंबर तिमाही और मौजूदा वित्त वर्ष (FY26) के पहले छह महीनों के लिए शानदार नतीजे घोषित किए. दुसरी छमाही (Q2) में नेट प्रॉफिट में 84 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ यह 3,199 करोड़ रुपये रहा. AEL बोर्ड ने इनक्यूबेशन के अगले चरण को सपोर्ट करने और अपनी बैलेंस शीट को और मज़बूत करने के लिए 25,000 करोड़ रुपये के पार्टली पेड-अप राइट्स इश्यू को मंज़ूरी दी.

कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि H1 FY26 में कंसोलिडेटेड EBITDA 7,688 करोड़ रुपये रहा, जबकि टैक्स से पहले कंसोलिडेटेड प्रॉफ़िट (PBT) 2,281 करोड़ रुपये रहा. कंपनी ने बताया कि उभरते हुए कोर इंफ्रा बिज़नेस ने सालाना आधार पर 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 5,470 करोड़ रुपये का छमाही EBITDA दर्ज किया है और अब यह कुल EBITDA में 71 प्रतिशत का योगदान देता है.

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन एक महत्वपूर्ण पल है

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा, “अनुशासित एग्जीक्यूशन और स्ट्रेटेजिक डाइवर्सिफिकेशन के साथ, अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ट्रांसफ़ॉर्मेटिव इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी बिजनेस के भारत के अग्रणी इनक्यूबेटर के रूप में अपनी स्थिति को मज़बूत करना जारी रखे हुए है.”

गौतम अदाणी ने आगे कहा, “नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन भारत की इंफ्रास्ट्रक्चर कहानी में एक महत्वपूर्ण पल है और एक राष्ट्रीय विकास उत्प्रेरक के रूप में AEL की भूमिका को मजबूत करता है. एयरपोर्ट, डेटा सेंटर और सड़कों में हमारा मजबूत प्रदर्शन हमारे कोर इंफ्रास्ट्रक्चर पोर्टफोलियो की गति को दर्शाता है.”

टेक्नोलॉजी-संचालित भविष्य की ओर तेजी से बढ़ रहें

भारत के सबसे बड़े AI डेटा सेंटर के लिए गूगल के साथ साझेदारी और हमारे ग्रीन एनर्जी इकोसिस्टम में तेजी से प्रगति के साथ, AEL भारत को एक सस्टेनेबल, टेक्नोलॉजी-संचालित भविष्य की ओर ले जाने में तेज़ी ला रहा है. अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) एयरपोर्ट्स का EBITDA सालाना आधार पर 51 प्रतिशत बढ़कर 2,157 करोड़ रुपये हो गया, जिसमें एयरपोर्ट बिजनेस अब 1,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा की तिमाही रन-रेट पर चल रहा है.

ग्रीनफील्ड नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 8 अक्टूबर, 2025 को किया गया था, जो भारत की एविएशन यात्रा में एक बड़ा मील का पत्थर है और यह Q3 FY26 से ऑपरेशन शुरू करने के लिए तैयार है. इस तिमाही के दौरान, सात नए रूट, आठ नई उड़ानें और एक नई एयरलाइन जोड़ी गईं.

मॉड्यूल की बिक्री हर तिमाही में 1 GW

अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (ANIL) में मॉड्यूल की बिक्री हर तिमाही में 1 GW के हिसाब से हो रही है, क्योंकि H1 FY26 के दौरान घरेलू बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 43 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. कंपनी के अनुसार, अतिरिक्त 6 GW सेल और मॉड्यूल लाइनों का कंस्ट्रक्शन शेड्यूल के हिसाब से चल रहा है.

गौतम अदाणी ने कहा, “हम ऐसे विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बिज़नेस बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो हमारे स्टेकहोल्डर्स के लिए स्थायी वैल्यू पैदा करें और आत्मनिर्भर भारत की नींव को मज़बूत करें.”


ये भी पढ़ें: अदाणी पोर्ट्स का रेवेन्यू 30 फीसदी बढ़ा, कमाई में जबरदस्त उछाल; APSEZ के CEO ने बताई रणनीति


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago