चुनाव

न लालू प्रसाद का बेटा मुख्यमंत्री बनेगा, न सोनिया गांधी का बेटा प्रधानमंत्री: गृह मंत्री अमित शाह

Bihar Election 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लालू प्रसाद और सोनिया गांधी का नाम लेते हुए ‘परिवारवाद’ पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जो नेता अपने बेटा-बेटी को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, वे युवा, गरीबों, किसानों और जीविका दीदी की चिंता नहीं कर सकते हैं.

तेजस्वी-राहुल के लिए कुर्सी खाली नहीं

दरभंगा के जाले विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “लालू-राबड़ी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं. मैं दोनों को कहना चाहता हूं कि न लालू-राबड़ी का बेटा मुख्यमंत्री बनेगा, न सोनिया गांधी का बेटा प्रधानमंत्री.”

उन्होंने आगे कहा, “बिहार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हुए हैं और दिल्ली में नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने हुए हैं. इन लोगों (तेजस्वी यादव और राहुल गांधी) के लिए कुर्सी खाली नहीं है. दोनों जगह कोई वैकेंसी खाली नहीं है.”

‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा, “जो नेता अपने बेटा-बेटी को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, क्या वे जाले के युवाओं की चिंता कर सकते हैं? क्या वे जीविका दीदी, किसान, गरीब और मछुआरा की चिंता कर सकते हैं? इन सभी लोगों की चिंता सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार कर सकते हैं.”

अमित शाह ने राहुल गांधी की ‘बिहार यात्रा’ पर भी कटाक्ष किया. उन्होंने कहा, “जाले में राहुल गांधी ने ‘घुसपैठिया बचाओ’ यात्रा निकाली. मैं कहना चाहता हूं कि देश में जितनी भी ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ निकालनी है, निकाल लो, हम घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने का काम करेंगे. बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा, ये सिर्फ यहां के लोग तय कर सकते हैं, बांग्लादेश के लोग तय नहीं कर सकते हैं.”

लालू जी ने काफी कुछ किया…

जनसभा के दौरान, केंद्रीय गृह मंत्री ने लालू प्रसाद पर लगे घोटालों की लिस्ट गिनाई. उन्होंने कहा, “लालू जी ने भी काफी कुछ किया है. चारा घोटाला किया, लैंड फॉर जॉब स्कैम किया, होटल बेचने का घोटाला, अलकतरा घोटाला किया, बाढ़ राहत घोटाला किया, भर्ती घोटाला किया और एबी एक्सपोर्ट का घोटाला किया. लालू-राबड़ी ने इतने घोटाले किए और कांग्रेस ने 12 लाख करोड़ के घपले-घोटाले किए हैं. ये बिहार का भला कर सकते हैं क्या?”

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 11 साल शासन किया और बिहार में नीतीश कुमार ने 20 साल शासन किया. नीतीश बाबू और मोदी जी पर चार आने का भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है.

ये भी पढें: इधर बिहार में चुनाव, उधर कर्नाटक में खेल की सुगबुगाहट! सिद्धरमैया के बयान ने बढ़ाया सस्पेंस

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago