बिजनेस

अडानी एंटरप्राइजेज का दूसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 6.6 गुना बढ़कर 1,741 करोड़ रुपये हुआ

अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के नतीजे पेश किए. कंपनी का मुनाफा जुलाई से सितंबर की अवधि में प‍िछले साल इसी अवध‍ि के मुकाबले 6.6 गुना बढ़कर 1,741 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 228 करोड़ रुपये था.

14 प्रतिशत बढ़ी इनकम

वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 2.5 गुना बढ़कर 3,196 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 24 की पहली छमाही में 902 करोड़ रुपये था. चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की आय 14 प्रतिशत बढ़कर 49,263 करोड़ रुपये हो गई है.

अडानी एंटरप्राइजेज ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में अब तक का सबसे अधिक 8,654 करोड़ रुपये का ईबीआईटीडीए दर्ज किया है. वहीं, कंसोलिडेटेड टैक्स से पहले मुनाफा (पीबीटी) 137 प्रतिशत बढ़कर 4,644 करोड़ रुपये रहा. कारोबार में बढ़त की वजह अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एएनआईएल) का मजबूत प्रदर्शन रहा है.

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि तेजी से उभर रहे कोर इन्फ्रा बिजनेस के EBITDA में सालाना आधार पर 85 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है और यह 5,233 करोड़ रुपये रहा है.

गौतम अडानी ने क्या कहा?

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा कि अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) का फोकस लॉजिस्टिक्स, ऊर्जा परिवर्तन और ऐसे सेक्टर्स पर है, जो देश की आर्थिक गति से जुड़े हुए हैं. अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एएनआईएल) और अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) के अच्छे प्रदर्शन के कारण कंपनी के नतीजे शानदार रहे हैं.

यह भी पढ़ें- अडानी पोर्ट्स का वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही में मुनाफा 42 प्रतिशत बढ़ा

एईएल की ओर से हाल ही में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) के जरिए 4,200 करोड़ रुपये जुटाए हैं. इस क्यूआईपी में घरेलू के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय निवेशकों ने भाग लिया था. कंपनी और उसकी सहायक कंपनियों ने एनसीडी जारी कर 3,874 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जिन्हें निवेशकों के एक विविध समूह द्वारा सब्सक्राइब किया गया था.

–भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago