दुनिया

Pakistan: पोलियो वैक्सिनेशन टीम के सुरक्षाकर्मियों पर हमला, एक अधिकारी की मौत, 2 आतंकी ढेर

पाकिस्तान (Pakistan) में पोलियो टीकाकरण टीम की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया. हमले में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया.  पुलिस सूत्रों ने सिन्हुआ को बताया कि यह घटना उस समय हुई जब आतंकवादियों के एक ग्रुप ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के ओरकजई जिले के दाबोरी इलाके में एंटी पोलियो टीम पर गोलीबारी की.

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों और हमलावरों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी भी मारे गए. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से फरार हुए हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए आसपास के इलाकों में अभियान शुरू कर दिया है.

किसी ने नहीं ली है हमले की जिम्मेदारी

अभी तक किसी ग्रुप या व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. इससे पहले सोमवार को पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान की ओर से जारी बयान के अनुसार, पाकिस्तान ने विभिन्न जिलों में 45 मिलियन से अधिक बच्चों को टीका लगाने के लिए राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू किया है.

सुरक्षाकर्मियों पर बढ़ गए हैं हमले

पाकिस्तान में सुरक्षा स्थिति गंभीर होती जा रही है क्योंकि पिछले कुछ महीनों में सुरक्षाकर्मियों पर हमलों की संख्या में नाटकीय रूप से बढ़ोतरी हुई है. खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में, विशेष रूप से, कई सुरक्षा चौकियों, काफिलों और अधिकारियों पर सुनियोजित हमले हुए हैं. इन हमलों में से अधिकांश के लिए प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को जिम्मेदार ठहराया गया है.

तालिबान पर फोड़ा आतंकवाद का ठिकरा

पाकिस्तान का कहना है कि टीटीपी को उसकी धरती पर आतंकवादी हमले करने के लिए अफगानिस्तान की तालिबान सरकार से पूरा समर्थन मिल रहा है. हालांकि तालिबान सरकार इस आरोप का खंडन करती रही है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago