बिजनेस

Adani Enterprises ने AWL एग्री बिजनेस में 20% हिस्सेदारी बेचकर ₹7,150 करोड़ रुपए जुटाए

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) ने गुरुवार को कहा कि कंपनी ने AWL एग्री बिजनेस लिमिटेड में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी विल्मर इंटरनेशनल की सहायक कंपनी, लेंस प्राइवेट लिमिटेड को 275 रुपए प्रति शेयर की दर से बेचने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं.

इस डील से एईएल को करीब 7,150 करोड़ रुपए मिलेंगे. इस ताजा डील के बाद AWL में 64% हिस्सेदारी के साथ विल्मर एक बड़ा शेयरधारक बन जाएगा. AELकी सहायक कंपनी, अदाणी कमोडिटीज एलएलपी (एसीएल) के पास वर्तमान में AWL में 30.42% हिस्सेदारी है.

अदाणी ग्रुप की नई डील

यह बिक्री अदाणी द्वारा AWL में अपनी पूरी 44% हिस्सेदारी के विनिवेश और एफएमसीजी ज्वाइंट वेंचर से बाहर निकलने की योजना का अगला चरण है.

अदाणी कमोडिटीज एलएलपी (एसीएल) और सिंगापुर स्थित विल्मर इंटरनेशनल की सहायक कंपनी लेंस प्राइवेट लिमिटेड ने दिसंबर 2024 में एक समझौता किया था, जिसमें एक-दूसरे को AWL (अदाणी विल्मर लिमिटेड) में एईएल/एसीएल के शेयर खरीदने या बेचने का विकल्प दिया गया, जिसकी कीमत 305 रुपए प्रति शेयर से अधिक नहीं होना तय किया गया. दोनों कंपनियों के पास AWL में कुल मिलाकर 88 प्रतिशत (प्रत्येक के पास 44%) हिस्सेदारी थी.

जनवरी 2025 में, एईएल/एसीएल ने एडब्ल्यूएल में अपनी 13.5% हिस्सेदारी 276.51 रुपए प्रति शेयर पर बेच दी, जिससे 4,855 करोड़ रुपए जुटाए गए. ऐसा नियामक बाध्यता को पूरा करने के लिए किया गया.

रणनीतिक साझेदारों और निवेशकों की हिस्सेदारी

इस बिक्री के बाद एसीएल/एईएल के पास AWL का लगभग 30.42% हिस्सा था. इस 30.42 प्रतिशत में से, 11 से 20% के बीच अब लेंस को बेचा जाएगा और शेष विल्मर द्वारा लाए गए रणनीतिक साझेदारों और निवेशकों को दिया जाएगा.

अदाणी कमोडिटीज के पास वर्तमान में मौजूद शेष 10.42% हिस्सेदारी लेंस के साथ लेनदेन पूरा होने से पहले पूर्व-निर्धारित निवेशकों को बेच दी जाएगी.

सभी लेनदेन पूरे होने के बाद, अदाणी कमोडिटीज AWL से पूरी तरह बाहर हो जाएगी और इसके बाद अदाणी एंटरप्राइजेज की सहयोगी कंपनी नहीं रहेगी.

AWL का शेयर गुरुवार को 16.8 रुपए या 6.40% की वृद्धि के साथ 279.15 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ.

यह भी पढिए: AWL Agri Business ने Q1 FY26 में 21% रेवेन्‍यू ग्रोथ के साथ रिकॉर्ड की शानदार परफॉर्मेंस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

4 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

28 minutes ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

48 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

52 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

1 hour ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

1 hour ago